Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Jigra Controversy : जिगरा के मेकर्स पर इस एक्टर ने लगाए गंभीर आरोप,जानें क्या है पूरा मामला

Jigra Controversy : जिगरा को लेकर पहले दिव्या घोंसला ने आरोप लगाए थे, इसी बीच अब एक एक्टर ने जिगरा के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 15, 2024
in TOP NEWS, मनोरंजन
Jigra Controversy
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jigra Controversy : आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ विवादों का सामना कर रही है। पहले दिव्या खोसला कुमार ने आलिया पर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में हेरफेर का आरोप लगाया था, और अब मणिपुर के एक्टर बिजौ थांगजाम ने मेकर्स पर अनप्रोफेशनल बर्ताव का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि फिल्म की टीम ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उनका समय भी बर्बाद किया।

मेकर्स के रवैये पर उठाए सवाल

बिजौ थांगजाम ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि बड़े प्रोडक्शन हाउस अक्सर नॉर्थ-ईस्ट के एक्टर्स के साथ ग़लत व्यवहार करते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं किसी एजेंडे के तहत नहीं बोल रहा, बल्कि बस ये मैं बताना चाहता हूं कि बड़े प्रोडक्शन हाउस हमारे जैसे एक्टर्स के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।”

RELATED POSTS

Jigra OTT Release

Jigra OTT Release: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा, इस प्लेटफॉर्म पर देखें

December 6, 2024
Jigra Box office collection Day 12

Jigra Box Office Collection Day 2 : आलिया भट्ट की जिगरा के कलेक्शन में हुआ इजाफा, दूसरे दिन किया इतने का आंकड़ा

October 13, 2024

अपने पोस्ट में बिजौ ने साफ किया कि वह दिव्या खोसला कुमार के विवाद में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन वह जिगरा टीम के साथ अपने अनुभव शेयर करना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, “काफी समय से मैं ये बातें दबाए हुए था, लेकिन अब सच बोलने का वक्त आ गया है।”

शूटिंग के लिए बुक किया, लेकिन तारीख नहीं दी

बिजौ ने बताया कि 2023 में उन्हें जिगरा की कास्टिंग टीम से संपर्क किया गया था और उन्होंने दो बार ऑडिशन टेप भेजे। उन्हें बताया गया कि दिसंबर में शूटिंग होगी, लेकिन कोई ठीक तारीख नहीं दी गई। इसके बावजूद, उन्हें पूरे दिसंबर के लिए रिजर्व रखा गया, ताकि वे किसी भी वक्त शूटिंग के लिए उपलब्ध रहें।

कोई अपडेट नहीं दिया

बिजौ ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि इंफाल, मणिपुर से यात्रा की व्यवस्था की जरूरत होगी। इसके बावजूद, पूरे महीने तक उन्हें अंधेरे में रखा गया और कोई सही जानकारी नहीं दी गई। 26 दिसंबर को मिले आखिरी मैसेज में सिर्फ लिखा था, “वापस आने का इंतजार कर रहा हूं,” और इसके बाद पूरी चुप्पी छा गई।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : जब Mallika ने छुआ विवियन का चेहरा, एक्टर का चौंकाने वाला जवाब, Viral Video

लगाये अनप्रोफेशनल होने का आरोप

बिजौ ने आरोप लगाया कि इस के कारण वह दूसरे प्रोजेक्ट्स भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, “मुझे हर वक्त उपलब्ध रहने की उम्मीद की गई, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दी गई। निर्देशक टैलेंटेड हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने स्थिति को संभाला, वह बेहद अनप्रोफेशनल था। मेरे जैसे नॉर्थ-ईस्ट के एक्टर्स के लिए यह भेदभावपूर्ण लगा।”

आख़िरी में, बिजौ ने लिखा कि इस पूरे अनुभव से उनका बहुत सा समय बर्बाद हो गया और वह दूसरे अवसरों से चूक गए। उन्होंने कहा, “बड़े प्रोडक्शन हाउस का यह रवैया बेहद बेकार है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह मुद्दा दूसरों के साथ इस तरह के बर्ताव पर रोशनी डालेगा।”

Tags: Jigra
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Jigra OTT Release

Jigra OTT Release: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा, इस प्लेटफॉर्म पर देखें

by Sufiya Tahir
December 6, 2024

Jigra OTT Release: आलिया भट्ट ने अपनी मच अवेटेड फिल्म जिगरा के साथ सिनेमाघरों में कम बैक किया था। इस...

Jigra Box office collection Day 12

Jigra Box Office Collection Day 2 : आलिया भट्ट की जिगरा के कलेक्शन में हुआ इजाफा, दूसरे दिन किया इतने का आंकड़ा

by Mayank Yadav
October 13, 2024

Jigra Box Office Collection Day 2 : आलिया भट्ट और वेदांग रैना की एक्शन थ्रिलर फिल्म जिगर 11 ओक्टुबर को...

Karan Johar

आलिया और जिगरा मूवी ट्रोल पर भड़के कारण जौहर, दिया करारा जवाब

by Mayank Yadav
October 6, 2024

Karan Johar Breaks Silence On Trolling : फिल्म निर्माता और डायरेक्टर  करण जौहर को अक्सर नेपोटिज्म के मुद्दे पर सोशल...

Next Post
राजस्थान वालों को बड़ी सौगात, तेज रफ्तार में दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के लिए फेंसिंग का काम हुआ शुरू

राजस्थान वालों को बड़ी सौगात, तेज रफ्तार में दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के लिए फेंसिंग का काम हुआ शुरू

Mayawati

जिम्मेदारी निभाई होती तो बहराइच की घटना नहीं होती- मायावती का योगी सरकार पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version