• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Jodhpur blast: हिजाब लेने लौटी और आग की भेंट चढ़ गई सादिया… सिलेंडर ब्लास्ट से उजड़ा खुशियों भरा घर

जोधपुर के मियां की मस्जिद इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही में 19 साल की सादिया समेत दो लोगों की मौत हो गई। हिजाब लेने लौटी सादिया पर जलता दरवाजा गिर गया। 14 लोग झुलस गए।

by Mayank Yadav
April 9, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Jodhpur
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jodhpur gas cylinder blast: जोधपुर के गुलाब सागर क्षेत्र के पास मियां की मस्जिद इलाके में सोमवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने एक परिवार की उमरा यात्रा की तैयारियों को मातम में बदल दिया। हादसे में 14 महीने के मासूम समेत 19 वर्षीय छात्रा सादिया की मौत हो गई, जबकि 14 लोग झुलस गए। सादिया, जो नमाज के बाद बाहर निकल आई थी, अपना हिजाब लाने के लिए फिर से अंदर गई और जलते दरवाजे के नीचे दब गई। मोहम्मद सत्तार चौहान के घर में चल रही खुशियों की तैयारी पलभर में चीखों में बदल गई। भीषण आग से घर की दीवारें काली पड़ चुकी हैं और मोहल्ला अब भी उस भयावह मंजर से सहमा हुआ है।

उमरा की तैयारी थी, दर्दनाक अंत हुआ

सोमवार शाम 4:30 बजे मोहम्मद सत्तार चौहान के घर में खाना बन रहा था। उमरा यात्रा पर जाने से पहले फूल की रस्म सहित कई धार्मिक रस्में होनी थीं। पूरा परिवार मेहमानों को बुलाकर खाना खिलाने की योजना बना रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज से भयंकर आग लग गई, जिसने पूरा घर चपेट में ले लिया। इस हादसे में 14 महीने का मासूम और 19 साल की सादिया की जान चली गई।

Related posts

Rajasthan Jodhpur borerwell fire inciden

Rajasthan :जोधपुर में 15 साल पुरानी बोरवेल से आग क्यों निकल रही है, लोग कारण जानने के लिए उत्सुक

January 1, 2025
Asaram

उम्रकैद की सजा काट रहे Asaram को मिली बड़ी राहत, पहली बार कोर्ट से मिली 7 दिन की पैरोल

August 13, 2024

सादिया दूसरी मंजिल के कमरे में नमाज पढ़ रही थी। धुएं के बीच उसने चाचा को कॉल कर अपनी लोकेशन बताई। किसी तरह फायर ब्रिगेड और मोहल्ले वालों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन वह अपना हिजाब लाने के लिए दोबारा अंदर गई, तभी जलता हुआ दरवाजा उस पर गिर गया। Jodhpur अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।

घबराहट में कमरे में बंद हुईं महिलाएं, बेहोश मिलीं

Jodhpur घटना के समय घर की महिलाएं कमरे में बंद हो गईं। उन्होंने सोचा कि वहां सुरक्षित रहेंगी, लेकिन धुएं से दम घुटने लगा और सब बेहोश हो गईं। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। मोहल्ले की गलियों में चीख-पुकार मच गई थी। कुछ लोग सिलेंडर उठाकर भागे तो कुछ गाड़ियां निकालने लगे।

आग इतनी भीषण थी कि पास की दुकानों और एक कंप्रेशर तक को चपेट में ले लिया। घर के आसपास अब भी जलने की गंध और दीवारों की कालिख उस रात की गवाही दे रही है।

चार भाइयों का एक घर, एक साथ उजड़ा सब कुछ

इस घर में सत्तार चौहान के चार बेटे—इकबाल, रफीक, सलीम और साजिद अपने परिवारों के साथ रहते थे। हादसे के वक्त रफीक अपनी दुकान पर था, जबकि बाकी सदस्य घर में ही थे। इकबाल की पत्नी पहले ही गुजर चुकी थीं, अब रफीक के पोते की भी हादसे में मौत हो गई। अस्पताल में झुलसे कई लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, Jodhpur फायर ब्रिगेड को तंग गलियों के चलते समय पर पहुंचने में दिक्कत हुई। हादसे के दो दिन बाद भी मोहल्ला उस डर से उबर नहीं पाया है।

यहां पढ़ें: CA से लेकर IAS तक.. कौन हैं विजय किरण आनंद, जिन्हें महाकुंभ के बाद योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 

Tags: Jodhpur
Share196Tweet123Share49
Previous Post

RBI के एलान से पहले बाजार में मचा हड़कंप, निफ्टी 22450 के नीचे, सेंसेक्स लुढ़का 300 अंक

Next Post

Air India urine case: एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक ‘पेशाब कांड’, बिजनेस क्लास में निजी कंपनी के अधिकारी पर कर दी टॉयलेट

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Rajasthan Jodhpur borerwell fire inciden

Rajasthan :जोधपुर में 15 साल पुरानी बोरवेल से आग क्यों निकल रही है, लोग कारण जानने के लिए उत्सुक

by SYED BUSHRA
January 1, 2025
0

Rajasthan Jodhpur borerwell fire incident : राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए एक अजीब घटना ने लोगों को हैरानी में...

Asaram

उम्रकैद की सजा काट रहे Asaram को मिली बड़ी राहत, पहली बार कोर्ट से मिली 7 दिन की पैरोल

by Akhand Pratap Singh
August 13, 2024
0

Asaram on parole: नाबालिग से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम (Asaram) को मंगलवार को कोर्ट...

Jodhpur/Jaipur

Jodhpur/Jaipur: जोधपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने करण सिंह उचियारड़ा को ‘रामविरोधी’ बताते हुए क्या कहा?

by Mayank Yadav
April 19, 2024
0

Jodhpur/Jaipur: 26 अप्रैल को राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके कारण राजनीतिक हलचल लगातार...

‘मिनी कपल’ की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, 3 फीट के दूल्ह ने लिए दुल्हन संग सात फेरे

by Anu Kadyan
January 28, 2023
0

ये तो आपने सुना ही होगा कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं।  इस बात को जोधपुर की साक्षी और राजसमंद...

Next Post
Air India

Air India urine case: एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक 'पेशाब कांड', बिजनेस क्लास में निजी कंपनी के अधिकारी पर कर दी टॉयलेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version