Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden और तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का मजाक बनाना Kangana Ranaut को पड़ा भारी

Neel Mani by Neel Mani
April 22, 2023
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसे आप उनकी खूबसूरती और अदायगी के लिए तो जानते ही हैं लेकिन ये अदाकारा अपने विवादित बयान और गुस्से के लिए भी जानी जाती हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, अगर नहीं समझे तो चलिए हम आपको इस एक्ट्रेस का नाम भी बता देते हैं।

कंगना रनौत जी हां कंगना को अपने एंगर और विवादित बयानों के लिए भी जाना जाता है। इस अदाकारा को कई बड़े विवादों में उलझते हुए देखा गया है लेकिन इसके बावजूद कंगना है के बाज ही नहीं आती हैं।

RELATED POSTS

फरहाना भट्ट के बयान से नाराज़ हुईं शहबाज की गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

फरहाना भट्ट के बयान से नाराज़ हुईं शहबाज की गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

November 12, 2025
बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

November 12, 2025

अब एक नए विवाद में कंगना रनौत का नाम आया है जिसके लिए हालांकि उन्होंने माफी भी मांग ली है। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है। वर्ल्ड में फेमस तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वह एक नाबालिग बच्चे के होंठों पर किस करते हुए नज़र आ रहे थे।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दी थी। इतना सब होने के बाद दलाई लामा ने माफी मांगते हुए अपनी सफाई भी दी थी। कंगना रनौत ने इस वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फनी बनाते हुए शेयर किया था।

Photo Credit @ kanganaranaut Instagram

कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें दलाई लामा जीभ बाहर निकालते हुए नज़र आ रहे थे। इस पोस्ट में उनके साथ बगल में बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी दिखाई दे रहे थे। ट्विटर के अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए कंगना ने लिखा था, ‘दलाई लामा का व्हाइट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत हुआ।’  दोनों को वही बीमारी है। निश्चित रूप से दोनों की दोस्ती हो सकती है।

कंगना को अपनी इस पोस्ट के चलते अब ट्रोलिंग और प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने घर के बाहर हो रहे प्रदर्शन का एक वीडियो क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। क्लिप को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है, पाली हिल में मेरे कार्यालय के बाहर बौद्ध लोगों का एक समूह प्रदर्शन कर रहा है। मेरा मतलब किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। इसी के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ आगे उन्होंने लिखा है, बाइडन और दलाई लामा की दोस्ती वाला वो मीम सिर्फ एक मजाक था। प्लीज मेरी भावनाओं को गलत न समझें। मैं बुद्ध की शिक्षाओं में विश्वास करती हूं।

आपको बता दें, कंगना रनौत जल्द ही भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नज़र आने वाली हैं।

Tags: dalai lamaEntertainment Newskangana ranautNews1IndiaTwitterViral Post
Share196Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

फरहाना भट्ट के बयान से नाराज़ हुईं शहबाज की गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

फरहाना भट्ट के बयान से नाराज़ हुईं शहबाज की गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

Big Boss 19: टीवी शो बिग बॉस 19 में एक बार फिर बड़ा झगड़ा देखने को मिला। इस बार मामला...

बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

बिग बॉस ने कुछ ही घंटों में बदल दी कहानी, गौरव से छीनी कैप्टेंसी!

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के एपिसोड में एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिला। शो...

वीकेंड के बाद मिड वीक शॉक! मृदुल तिवारी हुए एविक्ट, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा

वीकेंड के बाद मिड वीक शॉक! मृदुल तिवारी हुए एविक्ट, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा

by Sangeeta Sharma
November 11, 2025

मुंबई: ‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते बड़ा झटका देखने को मिला है। शो में मिड वीक एविक्शन...

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों...

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ से एक्टर संजय दत्त का पहला लुक सामने आया है। इस फिल्म...

Next Post

Mamta Banerjee: ‘चुनाव में एक साल बाकी, BJP में हिम्मत नहीं कि...’, ईद पर ममता दीदी ने दी खुली चुनौती

PM Modi Death Threat : कोच्चि दौरे से पहले PM Modi को मिली जान से मारने की धमकी, राज्य में हाई अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version