UP Crime News: कानपुर में डाक्टर की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश, पुलिस को पता लगाने में छूटा पसीना

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि अवैध संबंध में मंगलवार की देर शाम एयरफोर्स कर्मी ने डॉ. गौरव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके बाद उसके शव को महाराजपुर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। बता दें कि उन्नाव आवास विकास के रहने वाली डॉ गौरव सिंह की पत्नी प्रियंका का उनके दोस्त मुदित श्रीवास्तव के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की भनक डॉ. गौरव को लग गयी थी।

वहीं मंगलवार को जब शाम डॉ गौरव अपनी पत्नी को उसके मायके कानपुर नौबस्ता छोड़ कर मुदित से मिलने चकेरी चला गया। वहीं जब डेर रात तक डॉक्टर वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन षुरू की और नॉबस्ता थाने में शिकायत करने पहुंची लेकिन थाने में सुनवाई न होने पर चकेरी थाने में अपने पति के गुमसुदगी लिखाई। जिसके बाद चकेरी पुलिस की तत्परता पर डॉक्टर का शव महारजपुर थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे सपड़ा मिला।

बात दें कि जांच पड़ताल के दौरान मुदित श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला की उसने गोली मारकर हत्या की बात स्वीकार की। एसीपी चकेरी अमर यादव ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी का मुदित से प्रेम संबंध थे, जिसकी भनक डॉक्टर को हो गयी थी। वहीं मुदित को डर था कि डॉक्टर उसकी हत्या ना कर दे, इसलिए उसने ही डॉक्टर को मार दिया।

Exit mobile version