Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कानपुर के इस गांव में रखे हैं ‘त्रेतायुग’ के बर्तन, इन्हीं में मां सीता लव-कुश के लिए पकाती थीं भोजन

आठ लाख साल पहले माता सीता बिठूर आईं थी और यहीं पर लव-कुश का जन्म हुआ था। लव-कुश ने इसी स्थान पर वाल्मीकि से शिक्षा भी प्राप्त की थी।

Digital Desk by Digital Desk
November 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। बिठूर को धार्मिक के साथ-साथ क्रांतिकारियों की नगरी कहा जाता है। यहीं से 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ जंग-ए-आजादी का बिगुल फूंका गया था। इसी कस्बे में अयोध्या (Kanpur News) से आकर मां सीता रूकी थीं और लव-कुश को जन्म दिया था और महर्षि वाल्मीकि ने लव-कुश को शिक्षा-दिक्षा दी। बिठूर की धरा में पग-पग पर प्रभु श्रीराम की निशानियां अब भी जीवंत हैं। गंगा तट पर घाट और गली-मोहल्ले में मौजूद पौराणिक साक्ष्य, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि, माता सीता से जुड़े दर्शनी स्थल हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। जिनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

वन देवी के रूप में जाना जाता

कानपुर (Kanpur News) से करीब 17 किमी की दूरी पर बिठूर कस्बा है। पहल बिठूर को गांव का दर्जा मिला हुआ था। फिर नगर पंचायत बना। बिठूर में 1857 की गदर के नायक नाना साहब पेशवा का महल है। इसी महल से अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका गया था। महल में लक्ष्मीबाई ने रण की शिक्षा ली थी। महल से कुछ दूरी पर महर्षि वाल्मीकि जी का आश्रृम है। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने जब माता सीता का परित्याग किया तो वह लखनऊ-उन्नाव से होते हुए बिठूर में आकर रूकी थीं। इसके साक्ष्य महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मिलते हैं, जहां उन्हें आश्रय मिला था। जिस मंदिर में माता सीता रुकी थीं, उसे वन देवी के रूप में जाना जाता है।

RELATED POSTS

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

October 9, 2025
आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

September 25, 2025

बाण चलाना, घुड़सवारी आदि भी सीखी

माता सीता ने बिठूर में ही लव-कुश का जन्म दिया था। लव-कुश ने इसी स्थान पर वाल्मीकि से शिक्षा भी प्राप्त की थी। वहीं राम जानकी मन्दिर में लव कुश के बाण आज भी रखे हुए हैं। गंगा नदी के किनारे बसे इस स्थान पर एक ओर सीता रसोई भी बनी हुई है। यहीं पर सीता जी भोजन बनाती थीं। उस समय उपयोग किए गए बर्तन भी सीता रसोई में मौजूद हैं।

लव-कुश यहीं पर मां गंगा में स्नान करते थे और यहीं पर बाण चलाना, घुड़सवारी आदि भी सीखी थी। रसोई के पास स्वर्ग की सीढ़ी बनी हुई है। 65 सीढ़ियों को ऐसे बनाया गया है कि सात फेरे हो जाएं। यही वजह है कि भाई- बहनों को एक साथ इन सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए मनाही है। बताया जाता है कि 1857 मेें नाना साहब पेशवा ने इन सीढ़ियों को बनवाया था।

यह भी पढ़े: देवउठनी एकादशी कब है? नवंबर में इस दिन से शुरू होंगे शुभ कार्य, जानें शुभ मुहूर्त

ब्रह्मा जी ने सृष्टि की थी रचना

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बिठूर वही स्थान है, जहां ब्रह्मा जी ने बैठकर पूरी सृष्टि की रचना की थी। ब्रह्मावर्त घाट पर एक ब्रह्म खूंटी है। मान्यता है कि यही धरती का केंद्र है। बिठूर में रहने वाले पंडित शिवमंगल दीक्षित ने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर बैठकर ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी।

वाल्मीकि आश्रम ऐसा कहा जाता है कि ज्ञान प्राप्त करने के बाद वाल्मीकि जी ने यहीं पर बैठकर रामायण लिखी थी। मान्यता है कि ध्रुव टीला वह स्थान है, जहां पर बालक ध्रुव ने एक पैर पर खड़े होकर तपस्या की थी। ध्रुव की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें तारे के रूप में सदैव चमकने का वरदान दिया था। हरदिन देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और मां सीता के अलावा अन्य स्थलों के दर्शन कर पुण्ण कमाते हैं।

महर्षि वाल्मीकि की बिठूर है तपोभूमि

मंदिर के पुजारी बताते हैं, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना यहीं की थी। नारद ने 100 श्लोक वाल्मीकि जी को सुनाए थे, जिससे उन्होंने रामायण रची थी। उसका स्तूप पर अब भी वर्णन है, जिससे महाकवि तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना की है। ऐसे ही तमाम उदाहरण त्रेता युग (Kanpur News) की याद दिलाते हैं। पुजारी बताते हैं कि यज्ञ समापन के बाद ही ये भूभाग ब्रह्मावर्त कहलाया, जिसे धीरे-धीरे बिठूर कहा जाने लगा। इसी यज्ञ तीर्थ में मनु-शतरूपा का पाणिग्रहण संस्कार हुआ था। इसी ब्रह्मावर्त को महर्षि वाल्मीकि ने अपनी तपोभूमि बनाया। रामायण की रचना की भी यहीं पर की थी।

पुराणों में है बिठूर का जिक्र

बिठूर के ध्रुव टीले पर नाना साहब की दत्तक पुत्री मैनावती को अंग्रेजों ने जिंदा जला दिया था। प्रसिद्ध मैथिली कवि विद्यापति (1360-1450) ने बिठूर का वर्णन ‘ब्रह्मावर्त अध्याय’ में किया है। बिठूर का ब्रह्मावर्त के रूप में स्कंद पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण व देवी भागवत पुराण में भी ब्योरा मिलता है। इसी बिठूर में गंगा की धारा में नाव पर बैठकर नाना साहब, अजीमुल्ला खान, तात्या टोपे अजीजनबाई ने अंग्रेजों को देश से भगाने की सौगंध खाई थी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की रणनीति बनी थी। बिठूर के किले के ध्वंसावशेष मनु के रूप में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन की गवाही दे रहे हैं।

Tags: Birth of Luv Kush in BithoorKanpur News
Share196Tweet123Share49
Digital Desk

Digital Desk

Related Posts

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

by Gulshan
September 14, 2025

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला...

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

by Vinod
September 13, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। सिविल लाइंस में वक्फ की तीन बीघा बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में अखिलेश दुबे के सहयोगी...

Kanpur News

“राखी नहीं, रानी बनाकर रखूंगा…” — कानपुर का शातिर ठग, प्यार के जाल में फंसाकर 20 लड़कियों से की ठगी!

by Gulshan
September 10, 2025

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक का घिनौना मामला सामने आया है, जिसकी कहानी ने सबको...

Next Post
Jammu Kashmir

‘खुला रहस्य’ इस वजह से यासीन मलिक की बेगम ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

Pilibhit News : पीलीभीत में प्रेमिका ने खाया जहर, थाने पहुंचने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

Pilibhit News : पीलीभीत में प्रेमिका ने खाया जहर, थाने पहुंचने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version