Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जानिए हुसैनी खानम बेगम ने 3 अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं के क्यों काट डाले सिर, लेडी के खूनी नरसंहार से हिल गई सरकार

Republic Day 2025: क्रांतिकारी हुसैनी खानम बेगम ने बीवीघर के अंदर 200 अंग्रेजों की थी हत्या, नरसंहार से हिल गई थी अंग्रेज सरकार, 133 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया।

Vinod by Vinod
January 26, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। Story of Kanpur’s Bivighar on the occasion of Republic Day 2025 भारत की आजादी में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं ने अहम रोल निभाया। अंग्रेजों की गोलियां सीने में खाई। जिंदा चिता में जलाई गई। फांसी के फंदे पर भी झूली। पर डरी नहीं। जंग-ए-आजादी में जब भी मौका मिला, तब आगे बढ़कर अपना कर्तव्य निभाया। ऐसी ही एक जांबाज महिला क्रांतिकारी हुसैनी खानम बेगम थीं, जिन्होंने अंग्रेजों से बेइंतहा नफरत करती थीं। मौका मिला तो उन्होंने एक साथ 3 अंग्रेज अफसर, 124 बच्चे और 73 महिलाओं की तलवार से सिर काट कर हत्या कर दी। जांबाज योद्धा ने सभी के शवों को कुएं के अंदर दफन करवा दिया था। इसे तब कानपुर की बीवीघर कांड नाम दिया गया था। नरसंहार से लंदन हिल गया था। बागियों के खात्में के लिए एक लाख से अधिक सैनिकों को कानपुर की घेराबंदी के लिए भेजा गया।

बिठूर से फूंका गया जंग-ए-आजादी का बिगुल

कानपुर का बिठूर कस्बे को क्रांतिकारियों का गढ़ कहा जाता है। 1857 को यहीं से जंग-ए-आजादी का बिगुल फूंका गया था। यहां मराठा क्रांतिकारी नानाराव पेशवा ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया, जो पूरे देश में आग की तरह फैल गया। इस दौरान सैकड़ों सपूत सिर पर कफन बांधकर निकल पड़े और जो भी आया उसे मारते गए। ऐसे ही एक इलाका शहर के बीचो-बीच बने नानाराव पार्क है, जिसका असली नाम तात्या टोपे मेमोरियल गार्डन है। यहीं से नाना के सैनिकों ने जंग-ए-आजादी की लड़ाई की शुरूआत की थी और दुश्मनों को सबक सिखाया था।  नाना के जांबाज महिला सिपाही हुसैनी खानम बेगम ने अंग्रेज अफसर, उनकी पत्नियों और बच्चों की हत्या कर शवों को कुएं के अंदर दफन कर दिया था। इसी से गुस्साए अंग्रेजों ने यहीं पर बरगद की टहनियों पर 135 क्रांतिकारियों को लगटा दिया था। कुआं और बरगद तो अब पार्क के अंदर नहीं रहा, लेकिन वह निशानियां आज भी यहां मौजूद हैं।

RELATED POSTS

Republic Day

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वीडियो वायरल

January 31, 2025
Major Radhika Sen

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

January 28, 2025

बाद में लोग इसे बीवीघर कहने लगे

शहर में जहां आज फूलबाग है, वहां पर बीबीघर नाम का एक छोटा सा भवन था। इसे एक अंग्रेज अफसर ने अपनी हिंदुस्तानी बीबी (प्रेयसी) के लिए बनवाया था, जिसे बाद में लोग बीबीघर कहने लगे। इसमें छह गज लंबा आंगन था। इसके दोनों ओर 20 फीट लंबे व 16 फीट चौड़े दो कमरे थे। इन कमरों के सामने बरामदे थे। कमरों के दोनो ओर स्नानघर बने थे। इसके परिसर में ही एक कुआं भी था। 1857 की क्रांति से पहले तक बीबीघर में एक यूरेशियन परिवार रहता था जो विद्रोह का बिगुल बजते ही चला गया था। 27 जून 1857 को सत्तीचौरा घाट हत्याकांड मे बचाए गए अंग्रेज पुरूष, मलिला और बच्चों को सवादा कोठी से लाकर बीबीघर में रखा गया था। इतिहासकारों के मुताबिक उस समय बीबीघर मे तीन अंग्रेज अफसर, 73 महिलाएं व 124 बच्चे थे। इनकी देखभाल और सुरक्षा का जिम्मा पेशवा बाजीराव द्वितीय के आश्रय में रहीं बेगम हुसैनी खानम को सौंपा गया। अंग्रेजों की सुरक्षा के लिए नाना साहब पेशवा के सैनिकों का पहरा लगा दिया गया।

बुलवाए जल्लाद और सभी का किया कत्ल

अंग्रेजों ने नानाराव का हराने के लिए 15 जुलाई 1857 को जनरल हैवलाक सेना के साथ कानपुर के लिए रवाना कर दिया। जंग हुई और आखिरकार 17 जुलाई 1857 को अंग्रेजी फौजों ने कानपुर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। नाना साहब 16 जुलाई की रात में ही कानपुर से पलायन कर गए। इस घटना से गुस्साई बेगम हुसैनी खानम ने पांच जल्लाद बुलाए। खुद तलवार थामी और जल्लादों के साथ मिलकर रात को बीबीघर में बंद अंग्रेजों का कत्ल कर दिया। सभी के शव अहाते के कुएं मे डलवा दिए गए। इसके बाद अंग्रेजों ने बीबीघर को ढहा दिया और कुएं को पाट दिया। वर्तमान में यहां तात्याटोपे की प्रतिमा स्थापित है। इतिहासकार बताते हैं कि, मेरठ से शुरू हुए 1857 विद्रोह की आग कानपुर तक पहुंच गई थी। क्रांतिकारियों के लगातार हमले से अंग्रेजों ने कानपुर को छोड़ दिया था। कानपुर का नानाराव ने आजाद भी करा लिया। नवाबगंज को कलेक्टर घोषित किया। कलेक्टर से लेकर जज तक की नियुक्ति भी कर दी थी।

135 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया

इतिहासकार बताते हैं, बीबीघर कांड को लेकर इंग्लैंड में भारी आक्रोश था, वहां सड़कों पर होने वाले नाटक में नानाराव के पुतले को फांसी पर लटकाया जाता था। बढ़ते दबाब को देखते हुए अंग्रेजों ने कईबार नकली नानाराव को पकड़कर फांसी पर लटका दिया, लेकिन असली नानाराव कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं लगे। इसी दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने करीब 135 क्रांतिकारियों को नानाराव पार्क में मौजूद बरगद के पेड़ पर एक साथ फांसी दे दी। इतिहासकार के मुताबिक, बरगद पर लटकाए गए क्रांतिकारियों के सबूत इतिहास में कहीं भी मौजूद नहीं है। क्रांतिकारियों को पेड़ पर लटकाने का किस अंग्रेज अफसर ने दिया इसका भी कहीं जिक्र नहीं है। इतिहाकार बताते हैं, इतिहास के पन्नों में बीबीघर और सतीचौरा घाट पर हुए नरसंहार का जिक्र तो है, लेकिन बूढ़े बरगद पर क्रांतिकारियों को लटकाए जाने का साक्ष्य कही नहीं है।

Tags: 26 January 2025Kanpur Bivighar scandalNana Rao PeshwaRepublic DayRepublic day 2025revolutionary Hussaini Khanum Begum
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Republic Day

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस पर स्कूल नाटक में बच्चों को असली फांसी पर लटकाया, वीडियो वायरल

by Mayank Yadav
January 31, 2025

Republic Day drama: गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक स्कूल नाटक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Major Radhika Sen

Republic Day 2025: गर्व का पल, कौन है मेजर राधिका सेन जो गणतंत्र दिवस पर करेंगी राष्ट्रपति को सलामी

by Ahmed Naseem
January 28, 2025

Republic Day 2025:इस बार का गणतंत्र दिवस हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद खास होने वाला है। मंडी जिले के सुंदरनगर...

Kolkata robot army

गणतंत्र दिवस पर Delhi में परेड, Kolkata में दिखा रोबोट आर्मी का जलवा, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

by SYED BUSHRA
January 27, 2025

Kolkata robot army -गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड हुई, जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री...

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

by Vinod
January 27, 2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होगा, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’ कवि दुष्यंत...

Republic Day 2025

बाइक पर दूध बेचती लड़की ने खींची सबकी निगाहें, पशुपालन विभाग की झांकी ने लूटी महफिल

by Gulshan
January 26, 2025

Republic Day 2025 : भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में पशुपालन और...

Next Post
इस पेड पर 1 साथ 52 क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी, 166 साल से जिंदा है ‘इमली’ और बहा रही आंसू

इस पेड पर 1 साथ 52 क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी, 166 साल से जिंदा है ‘इमली’ और बहा रही आंसू

Vande Bharat train successful tria

J K News : दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर दौड़ाकर ट्रेन,भारतीय रेलवे ने रच दिया इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version