Site icon News1India

योगी राज में ऑटो चालक की गुंडागर्दी, हुआ विडियो वायरल

कानपुर के बर्रा थाना छेत्र के पास हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, बताया जा रहा है की पेट्रोल पंप पर ऑटो चालक और पंप कर्मी के बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद ऑटो चालक ने साथियों समेत मिलकर पंप कर्मी को पीट दिया. जिसकी पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है.

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 8 बसंत पेट्रोल पंप पर ऑटो चालक से पंप कर्मी की हुई कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने अपने साथियों समेत पंप कर्मी पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की, वही मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

आपको बताते चलें कि पूरा मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 8 स्थित बसंत पेट्रोल पंप का है। जहां एक ऑटो चालक पंप पर गाड़ी लेकर आया था। जहां गाड़ी हटाने को लेकर पंप कर्मी से उसकी बहस हो गई। जिसके बाद ऑटो चालक वहां से चला गया। मगर कुछ ही देर बाद अपने 1 दर्जन से अधिक साथियों के साथ ऑटो चालक ने पेट्रोल पंप कर्मियों के ऊपर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वही मारपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद पंप कर्मियों ने ऑटो चालक पर 15 हजार रुपए कैश की लूट होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस दौरान मारपीट करने आए युवकों में से दो युवकों को भी भीड़ ने पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version