Site icon News1India

Gold crosses one lakh: सराफा बाजार में भूचाल, तीन साल में 87 फीसदी बढ़ा सोना

Gold

Gold crosses one lakh: लंबे समय से जारी कयासबाजी सही साबित हुई। शादी-ब्याह की चमक में चार-चांद लगाने वाला सोना एक लाख के पार पहुंच गया। मंगलवार को शहर के सराफा बाजार में इसके भाव एक लाख 1450 रुपये दस ग्राम प्रति पहुंच गए। आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो तीन साल में 87 फीसदी तक भाव चए गए। सहालग के दौरान सोना लखटकिया होने से मुसीबतें बढ़ गई हैं। कारोबारी भी चिंतित हैं। बाजार में भूचाल जैसे हालात बन गए। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा के अनुसार, सोने की कीमतें अचानक नहीं बल्कि कई साल से बढ़ रही हैं। तीन वर्ष पहले 22 अप्रैल 2022 को सोने की कीमत 54,200 रुपये प्रति दस ग्राम थी। 22 अप्रैल 23 को 61800 व 22 अप्रैल 24 को 75000 प्रति दस ग्राम रहे। अगर इस साल की शुरुआत एक जनवरी की बात करें तो 78600 प्रति दस ग्राम रहे।

70 फीसदी घटे ऑर्डर, खाली बैठे कारीगर

कानपुर महानगर बुलियन एंड सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा कहते हैं कि Gold की कीमतों में लगातार इजाफा होने का असर दिख रहा है। सहालग के लिए ज्वेलरी बनवाने वालों के नजरिए में बड़ा बदलाव आया है। कारोबारी मनीष गुप्ता के मुताबिक कीमतें बढ़ने से सोने की ज्वेलरी के ऑर्डर देने वालों में 70 फीसदी कमी आई है।

ग्राहकों का कम वजन और गुणवत्ता वाली ज्वेलरी पर फोकस

Gold की कीमत एक लाख के पार होने के बाद ग्राहकों का कम वजन और गुणवत्ता वाली ज्वेलरी पर फोकस है। बिरहाना रोड की संगीता गौड़, रीता सिंह कहती हैं कि शादी- में ज्वेलरी देने का रिवाज है। ऊंची कीमतें होने से कम वजन वाली ज्वेलरी देना मजबूरी है।

तो फीकी होगी अक्षय तृतीया

सराफा कारोबारियों का मानना है कि सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगर आगे भी इसी तरह दाम बढ़ते रहे तो अक्षय तृतीया का पर्व फीका होगा। सोने की खरीदारी के लिए अति शुभ माने जाने वाले इस दिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए 75 फीसदी तक गिरावट के आसार हैं।

चांदी के प्रति बढ़ा रुझान

कारोबारी संजय वर्मा के अनुसार सोने की बेतहाशा बढ़ी कीमतों ने लोगों के रवैये को भी बदला है। Gold की खरीदारी करने वाले अब चांदी के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हालांकि चांदी की कीमत भी लगातार बढ़ रही लेकिन इसके खरीदार सोने की तुलना में अधिक हैं।

खरीदने से ज्यादा बेचने वाले

कीमतें चढ़ने से खरीदने से ज्यादा बेचने वालों की संख्या बढ़ा दी है। बढ़ी कीमतों ने दादी-नानी के जमाने पुराने सोने के गहनों की याद दिला दी है। सराफा कारोबारी मुकेश गौड़ कहते हैं, मुनाफा अधिक कमाने के चक्कर में ज्वेलरी बेचने वालों की संख्या बढ़ी है। 10 में से छह ग्राहक ज्वेलरी बेचने वाले हैं।

सप्ताहभर में ऐसा रहा भाव

– 15 अप्रैल को सोना 95700 और चांदी 98000

– 16 अप्रैल को सोना 97200 और चांदी 99450

– 17 अप्रैल को सोना 98400 और चांदी 97700

– 18 अप्रैल को सोना 98000 और चांदी 98350

– 19 अप्रैल को सोना 98200 और चांदी 98400

– 21 अप्रैल को सोना 99100 और चांदी 98650

– 22 अप्रैल को सोना 101450 और चांदी 98000

(सोने की कीमतें दस ग्राम व चांदी प्रति किलो के हिसाब से )

Gold Price: सोने ने रचा इतिहास: 10 ग्राम की कीमत ₹1 लाख के पार, दिल्ली में उछाल!

Exit mobile version