Site icon News1India

कत्ल के 4 महीने बाद मिला कंकाल…मामला जिसने पुलिस को भी किया कन्फ्यूज़…बॉयप्रेंड ने रची खतरनाक साजिश

Kanpur Gym Trainer

Kanpur Gym Trainer : कानपुर में जिस महिला का कंकाल डीएम आवास परिसर से पाया गया है, उसके परिवार ने चार महीने पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। ​महिला की हत्या जिम ट्रेनर ने चार महीने पहले की थी और उसके बाद वह खुद भी अंडरग्राउंड हो गया था।​ महिला नियमित रूप से उस ट्रेनर के जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि महिला का जिम ट्रेनर के साथ संबंध था और उसकी शादी तय होने से वह नाराज थी।

कौन है मृतक महिला ?

मृतक महिला का नाम एकता गुप्ता (32) है। उसके पति राहुल गुप्ता ने बताया कि एकता पिछले 3-4 साल से ग्रीन पार्क इलाके में जिम करने जाती थी। 24 जून को भी वह सुबह साढ़े पांच बजे रोज की तरह जिम के लिए निकली, लेकिन वह वापस नहीं आई। हमने पुलिस को इसकी शिकायत दी और कहा कि जिम ट्रेनर ने उसे किडनैप कर लिया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि वह उसके साथ भाग गई है। ​हालांकि, पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी, और अब यह बताया है कि उसका शव डीएम आवास परिसर में पाया गया है।

एकता का ट्रेनर के साथ चल रहा था अफेयर

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी(Kanpur Gym Trainer) के मुताबिक महिला एकता गुप्ता और जिम ट्रेनर विमल सोनी के बीच संबंध थे। पुलिस के अनुसार, एकता जिम ट्रेनर के तिलक समारोह का विरोध कर रही थी, जिसका हाल ही में आयोजन हुआ था। दरअसल, दोनों के बीच संबंध थे लेकिन विमल एकता की बजाए किसी और लड़की से शादी करने वाला था। और एकता इस बात को लेकर उससे कई दिनों से काफी नाराज़ थी। और इस विषय में उनकी एक-दूसरे से काफी बहस भी हुई थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

इस घटना के बाद से जिम ट्रेनर और कारोबारी की पत्नी एकता का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ था। जिम ट्रेनर के पास शोएब नाम के युवक की कार थी, जिसे पुलिस ने 25 जून को जिम ट्रेनर और महिला के लापता होने के बाद बरामद किया। कार में रस्सी, टूटा क्लेचर, तौलीया, सिम ट्रे और अन्य सामान मिले थे। सिम ट्रे मिलने से यह स्पष्ट हो गया कि अपहरण के तुरंत बाद उसकी हत्या की गई थी। हालांकि, आरोपी का कोई भी पता नहीं चल रहा था।

यह भी पढ़ें : जिम ट्रेनर ने किया महिला का कत्ल, 4 महीने बाद मिला कंकाल…

शनिवार शाम को कारोबारी राहुल गुप्ता और उनके भाई हिमांशु को कोतवाली पुलिस ने सूचित किया कि जिम ट्रेनर विमल सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें थाने आने के लिए कहा गया। वहां उन्हें जानकारी मिली कि ​विमल सोनी ने एकता की हत्या कर दी है।​ इसके बाद, पुलिस की कई टीमें आरोपी विमल सोनी के साथ शव की तलाश में जुट गईं।

सिर्फ एक पंच से कैसे हुई मौत ?

डीसीपी एसके सिंह के अनुसार, महिला की हत्या करने वाले ​जिम ट्रेनर विमल सोनी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने गुस्से में महिला को एक पंच मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।​ इसके बाद वह कार से शव को लेकर डीएम कंपाउंड के पास क्लब में गया और वहीं पेड़ों के बीच गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद वह गायब हो गया था।

24 जून एकता हुई लापता

कानपुर के सिविल लाइन में रहने वाले व्यापारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता 24 जून को सुबह जिम करने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। वह प्रतिदिन ग्रीन पार्क स्थित जिम में व्यायाम करने जाती थी। राहुल गुप्ता ने पुलिस में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने उसकी पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दे दिया और उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिम्मत की भी देनी पड़ेगी दात, पुलिस की गश्त करने वाली चीता बाइक को ही उठा ले गए चोर

राहुल के 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। पति राहुल गुप्ता ने कोतवाली थाने में जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसकी पत्नी एकता के खाते में लाखों रुपए थे और घर के सभी जेवर भी गायब हैं। इस स्थिति से आक्रोशित कारोबारी और उसके परिवार के सदस्य ने कोतवाली थाने में हंगामा भी किया।

Exit mobile version