Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

कानपुर के रायपुरवा इलाके में एक जिम थेरेपिस्ट युवती ने छेड़छाड़ से परेशान होकर ऑलआउट पी लिया। समय रहते परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Kanpur News

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला ने ऑल आउट पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला पेशे से जिम थेरेपिस्ट है। उसने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और घर में घुसकर अभद्र व्यवहार किया। वहीं, पुलिस की जाँच में आपसी विवाद का मामला सामने आया है।

महिला के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे वह मोहल्ले में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से घर लौटी थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सचिन निगम, धर्मेंद्र भट्ट और ओम साहू नशे की हालत में उसके घर पहुँचे और गेट पीटने लगे। दरवाजा खुलने पर उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और अभद्र टिप्पणी की। महिला ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए।

ऑल आउट पीकर आत्महत्या का प्रयास

भीड़ को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद लड़की ने ऑल आउट पीकर आत्महत्या करने का फैसला किया, लेकिन उससे पहले उसने एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि मोहल्ले के युवक उसे आए दिन परेशान करते हैं। हालाँकि, पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लड़की का आरोपियों से पुराना विवाद था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : हद से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 14! जानिए कैसे उठाएं इस…

लड़की की हालत स्थिर

हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर लड़की के आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लड़की के परिजन भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि आरोपी उसे काफी परेशान करते थे और अश्लील टिप्पणियाँ भी करते थे।

Exit mobile version