News1India

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर, 27 अक्टूबर। “हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान”के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के शैक्षणिक संस्थानों में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह की प्रार्थना सभाओं में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सम्पूर्ण वंदे मातरम् गाया। राष्ट्रगीत के स्वरों से पूरा परिसर गूंज उठा।

वंदे मातरम के साथ हुआ हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के आयोजन का उद्घोष

साथ ही 26 से 30 नवंबर तक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, बेनाझाबर (बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के पास) में ‘हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला’ का आयोजन एवं उसके उद्देश्य और इसके तहत मुख्य कार्यक्रम से पहले होने वाले अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गईं।

आयोजकों ने दी मेले के उद्देश्यों की जानकारी

वक्ताओं ने कहा कि यह मेला प्राचीन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक मूल्यों और सेवा कार्यों से जुड़ने का अच्छा मौका है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अपील की। सबने सेवा मेले को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।
अलग अलग कार्यक्रमों में प्रान्त संघ चालक भवानी तिवारी, नवेंदु शुक्ला, अरविन्द दीक्षित, बृजमोहन और आयोजक संस्था के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत कोठारी का मार्गदर्शन मिला।

Exit mobile version