Site icon News1India

Kanpur news : फिर रिश्ते हुए शर्मसार क्यों कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल कानपुर का दिल दहला देने वाला मामला

Kanpur teen strangled mother after fight

Teen Killed Mother in Kanpur स्पीकर की तेज आवाज को लेकर हुई बहस में नाबालिग बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल को हिला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर अपनी ही मां की जान ले ली। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो वह पछतावे में फूट-फूटकर रोने लगा और बोला “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई… मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। गुस्से में मैंने मां का गला दबा दिया।”

स्पीकर तोड़ने से बिगड़ा मामला

यह घटना रावतपुर इलाके की है, जहां मंगलवार दोपहर यह सब हुआ। किशोर अपने स्पीकर पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। उसकी मां, जो तबीयत खराब होने के कारण दूसरे कमरे में आराम कर रही थीं, बार-बार मना करने के बाद भी जब बेटे ने गाना बंद नहीं किया तो उन्होंने गुस्से में आकर स्पीकर तोड़ दिया। इसके बाद मां-बेटे में बहस हुई और मां ने बेटे को दो थप्पड़ भी मारे।

गुस्से में आकर मां का गला घोंटा

थप्पड़ पड़ते ही बेटा अपना आपा खो बैठा। पहले मां को धक्का दिया जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़ीं और उनकी नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उसने गुस्से में मां का दुपट्टा लिया और उनका गला कस दिया। फिर मां को दीवान में छुपा दिया।

स्कूल से लौटे छोटे भाई ने देखा भयानक दृश्य

करीब चार बजे छोटा भाई स्कूल से घर लौटा। जब मां नहीं दिखीं तो वह उन्हें ढूंढता हुआ कमरे में गया। वहां दीवान का दरवाज़ा थोड़ा खुला था और मां का दुपट्टा बाहर लटक रहा था। जैसे ही उसने दीवान खोला, मां को बेसुध देखा और घबरा गया। उसने पड़ोसियों की मदद से मां को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

पुलिस जांच में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई थी। उनके शरीर पर खरोंच और चोट के निशान भी मिले हैं, जो शायद खुद को बचाने की कोशिश में आए हों।

लिव-इन पार्टनर पर भी शक

मृतक महिला पिछले 16 सालों से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थीं। उसका पति कई साल पहले गुजर चुका था। महिला की बहन का आरोप है कि इस हत्या में लिव-इन पार्टनर का भी हाथ हो सकता है, क्योंकि इतने भारी शरीर को अकेला बच्चा कैसे दीवान में डाल सकता है? हालांकि, फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Exit mobile version