सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

कानपुर के गुजैनी इलाके में एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026
in कानपुर, वायरल खबर
: Kanpur Woman Assault Case
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक 25 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई और अधिकारियों ने तुरंत मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता मूल रूप से कानपुर देहात की रहने वाली है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले बर्रा-8 निवासी एक फर्नीचर कारीगर से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल के पास रहने वाला संदीप सचान उस पर गलत नजर रखता था। जब भी उसने इसका विरोध किया, तो ससुराल के लोग उसका साथ देने के बजाय संदीप का समर्थन करते थे। लगातार होने वाले विवाद से परेशान होकर महिला करीब डेढ़ साल पहले ससुराल छोड़कर किराए के मकान में रहने लगी थी।

RELATED NEWS

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

अगस्त 15, 2026
Kanpur Live-in Murder Case

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

अगस्त 11, 2026

पति की तबीयत खराब होने पर लौटी थी ससुराल

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से महिला के पति की तबीयत खराब थी। उनकी देखभाल के लिए महिला मंगलवार दोपहर अपने पति और तीन साल की बेटी के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है कि वहां पहुंचते ही परिवार के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान उसका देवर और इलाके का रहने वाला हेमंत सचान भी वहां पहुंच गया और दोनों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

थाने जाते समय रास्ते में रोका

महिला का कहना है कि घटना के बाद वह अपने पति और बेटी के साथ बाइक से पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसके देवर ने उन्हें रोक लिया और महिला को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इसी बीच संदीप सचान भी वहां पहुंच गया। महिला के अनुसार, दोनों ने मिलकर उसके साथ चप्पलों और थप्पड़ों से मारपीट की। जब उसके बीमार पति ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

बेटी भी हुई घायल, वीडियो हुआ वायरल

मारपीट के दौरान बाइक गिर गई, जिससे महिला की तीन साल की बेटी को भी चोट लगी। महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Kanpur CrimeNews1Indiawomen safety
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Kanpur Live-in Murder Case

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Live-in Murder Case: कानपुर के रायपुरवा इलाके में चार दिन से बंद मकान से महिला का शव मिलने के मामले...

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post
Farrukhabad Roadways Bus Accident

Bus Accident: एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, कई अन्य घायल

Sonam Raghuvanshi Bail Case

Supreme Court: सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार मेघालय सरकार से मांगा हलफनामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist