Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

Karnataka: ‘गीता, कुरान की तरह धार्मिक पु्स्तक नहीं, यह नैतिकता की बात करती है’- बोलो शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
September 21, 2022
in देश, बड़ी खबर, राज्य, विशेष, शिक्षा
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने सोमवार, 19 सितंबर को घोषणा की थी कि राज्य सरकार इस शैक्षणिक वर्ष से राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में भगवद् गीता का शिक्षण शुरू करने पर विचार कर रही है। उनकी इस घोषणा के बाद उनकी काफी निंदा की गई, जिसके बाद उन्होंने एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गीता कोई धार्मिक पुस्तक नहीं है, जीवन के मूल्यों को सिखाती हैं। यह कुरान की तरह कोई धार्मिक पुस्तक नहीं है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि भगवद गीता दिसंबर से राज्य भर के स्कूलों और कॉलेजों में नैतिक शिक्षा पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में पढ़ाया जाएगा।

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि कुरान एक धार्मिक पुस्तक है और भगवत गीता धार्मिक पुस्तक नहीं है। गीता भगवान की पूजा या फिर किसी धार्मिक प्रथा के बारे में नहीं बताती है। यह नैतिकता की बात करती है जो छात्रों को भी प्रेरित करती है।

RELATED POSTS

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

August 13, 2025
Karnataka News

मां के प्रति श्रद्धा का अद्भभुत दृश्य! जानिए कर्नाटक में बने इस मंदिर का सच…

July 23, 2025

Quran is religious book while Gita isn't, it doesn't talk about worshipping god or any religious practices. It's a moral thing & inspires students. Even during the freedom movement, people got inspiration* from Gita to fight: Karnataka edu min BC Nagesh on Gita in school syllabus pic.twitter.com/HDnPCQEMIT

— ANI (@ANI) September 20, 2022

‘नैतिक शिक्षा के तौर पर होगी पढ़ाई’

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि हमें पता है कि स्वतंत्रता सेनानियों को भी गीता से आजादी की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने विधान परिषद में एमके प्राणेश (बीजेपी) के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘हमने भगवद गीता को एक अलग विषय के रूप में पढ़ाने के प्रस्ताव को छोड़ दिया, लेकिन इसकी शिक्षाओं को नैतिक शिक्षा के हिस्से के रूप में शामिल करने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त कर चुकी है और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की सिफारिशों और सुझावों के आधार पर दिसंबर से गीता की शिक्षाओं को कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘बाबा बुदनगिरी’ सहित पाठ्यपुस्तकों में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं और इसे ‘इनाम दत्तात्रेय पीठ’ में बदल दिया है। श्री गुरु दत्तात्रेय स्वामी बाबाबुदन दरगाह चिक्कमगलुरु जिले के घने जंगलों में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक ऐतिहासिक और समन्वित मंदिर है।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने कर्नाटक के स्थानीय राजाओं और राज्यों पर अध्यायों और विषयों को शामिल करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब हम पाठ्यपुस्तकों को फिर से संशोधित करते हैं, तो हम जिलों के स्थानीय इतिहास को शामिल करने पर विचार करेंगे।

बीजेपी नेताओं ने उठाए सवाल

बीजेपी के वरिष्ठ सदस्य प्रणेश एमके और एन रविकुमार ने स्कूलों और कॉलेजों में भगवद गीता की शिक्षाओं को एक अलग विषय के रूप में पेश नहीं करने के मंत्री के जवाब पर आपत्ति जताई। सरकार ने पहले घोषणा की थी कि एक विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति करके भगवद गीता को स्कूली पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पूछा, ‘सरकार अब अपनी पहले की प्रतिबद्धता से खुद को दूर कर रही है। क्या भगवद गीता सिखाने का कोई विरोध नहीं होने पर सरकार को ऐसा करने में कोई परेशानी है?’

वहीं रविकुमार ने कहा, ‘सरकार कहती है कि कर्नाटक में छात्रों के लिए भगवद गीता की शिक्षाओं को लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। क्या सरकार हिचकिचा रही है?’

Tags: Karnataka Newslatest news in hndi
Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

Brutally Murder:से दहला कर्नाटक हत्या कर किए 19 टुकड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार जानिए कैसे हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
August 13, 2025
0

Son-in-law Brutally Murdered Mother-in-law:कर्नाटक के तुमकुरु जिले के चिंपूगनहल्ली में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है।...

Karnataka News

मां के प्रति श्रद्धा का अद्भभुत दृश्य! जानिए कर्नाटक में बने इस मंदिर का सच…

by Gulshan
July 23, 2025
0

Karnataka News : मां-बाप को जीवन में ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। आज के दौर में जहां...

Karnataka High Court bans bike taxi services in six weeks

Karnataka High Court का फैसला : क्यों और कब से बंद होंगी बाइक टैक्सी जनता पर इसका क्या होगा असर

by SYED BUSHRA
April 3, 2025
0

Karnataka High Court's Decision कर्नाटक हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य में चल रही सभी बाइक टैक्सी सेवाओं को छह...

 Karnataka News:देश को शर्मसार करने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार एक फरार, कर्नाटक में हुई थी विदेशी पर्यटको से दुष्कर्म और हत्या

 Karnataka News:देश को शर्मसार करने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार एक फरार, कर्नाटक में हुई थी विदेशी पर्यटको से दुष्कर्म और हत्या

by Ahmed Naseem
March 9, 2025
0

 Karnataka News: कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी में हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

इस DSP की ‘डर्टी पिक्चर’ हुई रिलीज, थाने के वॉशरूम में खोली जिप और महिला के मुंह डाला पेनिस

इस DSP की ‘डर्टी पिक्चर’ हुई रिलीज, थाने के वॉशरूम में खोली जिप और महिला के मुंह डाला पेनिस

by Vinod
January 6, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। कर्नाठक से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला थाने...

Next Post

Breaking News: RLD को बड़ा झटका! क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन अहलावत ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

जेल से बाहर आते ही KRK ने Brahmastra पर साधा निशाना, Ranbir Kapoor को एलियन बताते हुए कह गए ये बड़ी बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version