Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Karni Sena attack: रामजीलाल सुमन के बयान पर बवाल… करणी सेना ने घर पर किया हमला, पुलिस से झड़प

सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर बयान के बाद करणी सेना का गुस्सा फूट पड़ा। आगरा में उनके घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की, जिससे पुलिस से झड़प हो गई। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए, माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 26, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश
Karni Sena
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Karni Sena attack Ramjilal Suman: आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर जमकर बवाल किया। सांसद के राणा सांगा पर दिए गए बयान से आक्रोशित करणी सेना के सदस्यों ने घर के बाहर तोड़फोड़ की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, करणी सेना के कई सदस्य भी इस झड़प में जख्मी हुए। करणी सेना के पदाधिकारियों ने पहले ही सांसद के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके बाद यह हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान बुलडोजर भी लाया गया था, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Karni Sena

RELATED POSTS

कौन हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा, जिन्होंने इकरा हसन के पास भेजा निकाह का शगुन, जिस पर रुचिवीरा का पलटवार

कौन हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा, जिन्होंने इकरा हसन के पास भेजा निकाह का शगुन, जिस पर रुचिवीरा का पलटवार

July 20, 2025

Aligarh: श्रद्धा हत्याकांड से गुस्साएं करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, कहा अब हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं वर्ना गर्दन के बदले कटेगी गर्दन

November 17, 2022

Karni Sena का प्रदर्शन और झड़प

बुधवार दोपहर करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और उनके आवास में घुसने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई। इस झड़प में इंस्पेक्टर हरीश पर्वत सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि करणी सेना के कुछ सदस्य भी जख्मी हो गए।

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1904813154770821514

स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी। बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के गेट को तोड़ने की कोशिश की। इसके अलावा, घर के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और कुर्सियों सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस ने बरती सख्ती

घटना को देखते हुए पुलिस ने Karni Sena प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। करणी सेना के कार्यकर्ता बुलडोजर भी लेकर आए थे, लेकिन पुलिस ने उसे बाहर ही रोक दिया। बावजूद इसके, कुछ प्रदर्शनकारी पिछले दरवाजे से अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया।

https://twitter.com/madanjournalist/status/1904813454126702992

इससे पहले Karni Sena के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज और अन्य पदाधिकारियों ने थाना बीटा-2 में सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने सांसद के बयान को राजपूत समाज का अपमान बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

सांसद रामजीलाल सुमन का बयान क्या था?

हंगामे की वजह सपा सांसद रामजीलाल सुमन का एक वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर राणा सांगा को ‘‘गद्दार’’ बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत बुलाया था। उनके इस बयान से करणी सेना और राजपूत समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

फिलहाल, आगरा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

 यहां पढ़ें: Ghaziabad News: देवी जागरण के दौरान रोटी पर थूकने का मामला… क्यों बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं?

Tags: karni sena
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

कौन हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा, जिन्होंने इकरा हसन के पास भेजा निकाह का शगुन, जिस पर रुचिवीरा का पलटवार

कौन हैं ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा, जिन्होंने इकरा हसन के पास भेजा निकाह का शगुन, जिस पर रुचिवीरा का पलटवार

by Vinod
July 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सादगी का नाम इकरा हसन। जब इकरा बोलती हैं तो जनता ही नहीं बल्कि खूद देश के...

Aligarh: श्रद्धा हत्याकांड से गुस्साएं करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, कहा अब हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं वर्ना गर्दन के बदले कटेगी गर्दन

by Juhi Tomer
November 17, 2022

इन दिनों देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें है। जहां पहले प्यार का जाल बिछाया...

Next Post
Prachand helicopter deal India

दुश्मनों का कर देगा घमंड चूर,भारतीय सेना और वायुसेना को मिलेगा प्रचंड, हेलीकॉप्टरों का नया बेड़ा

Auraiya Murder Case

4 साल तक चला अफेयर.. प्रगति के लिए परिवार से लड़ गया था दिलीप, औरैया मर्डर केस में नया खुलासा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version