लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश में करवा चौथ पर्व को लेकर धूम हैं। महिलाएं बाजारों में जाकर खरीदारी कर रही हैं। व्रत की तैयारी में जुटी हैं। ऐसे दावा किया जाता है कि सुहागिने करवा चौथ पर अपनी पति की दीर्घायु के लिए निरजला व्रत रखती हैं। और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में हम आपको अपने इस खास अंक में अहम जानकारियां देने जा रहे हैं। इस बेहद शुभ दिन पर अगर शादीशुदा जुड़ा ये पांच उपाए करें तो उनकी जिंदगी पूरे साल खुशहाल रह सकती है।
करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पूरा दिन व्रती उपवास रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। ये त्योहार पति -पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने का त्योहार भी माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इस मौके पर कुछ विशेष उपाय और पूजा विधि अपनाकर पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह की अनबन या मनमुटाव को दूर किया जा सकता है।
करवा चौथ के दिन ये उपाय न केवल वैवाहिक संबंधों को सुधारते हैं, बल्कि जीवन में सुख, शांति और प्रेम भी बढ़ाते हैं। करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार और पूजा-पाठ करना न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन को मजबूत और खुशहाल बनाने का भी एक महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है। करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करके मां लक्ष्मी और पार्वती की पूजा करें। उपवास के दौरान पूरे दिन ध्यान, मंत्र जाप करें। रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलें। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है।
करवा चौथ के दिन पहनावे और रंग भी धार्मिक महत्व रखते हैं। लाल रंग को पारंपरिक रूप से प्रेम, शक्ति और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लाल रंग के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। जानकार बताते हैं कि लाल रंग की साड़ी और लाल सिंदूर करवा चौथ के दिन अनबन को दूर करने में सहायक हो सकता है।
अगर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस या तनाव हो गया है, तो करवा चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के समय एक दीपक लें और उसमें हल्दी डालकर आरती करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह के मतभेद या अलगाव दूर होते हैं। भगवान गणेश की कृपा से पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है। ऐसे में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।
चंद्रमा शांति, मानसिक संतुलन और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से पति-पत्नी के बीच स्नेह और समझदारी बढ़ती है। करवा चौथ पर रात में एक साफ बर्तन लें और उसमें कच्चे दूध की कुछ बूंदें डालें। इस दूध वाले पानी से चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। व्रत रखने वाली महिलाओं को ‘ऊं नमः शिवाय’ का पांच पर जप करना चाहिए। पतियों को भी ‘ऊं नमः शिवाय’ का जप करना चाहिए।