Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

दिल्ली के कृति नगर में भयंकर आग, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, दमकल विभाग आग भुजाने में लगा

दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके की एक फर्नीचर फैक्ट्री में तड़के आग लगने से दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है, जबकि घटना की जांच जारी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 3, 2024
in Latest News, दिल्ली
Kirti Nagar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, SIT ने अंकिता की हत्या के बाद किया था सील

October 30, 2022

CM Kejriwal का ऐलान-Delhi के बाजार बनेंगे ‘वर्ल्ड क्लास’

June 14, 2022

Kirti Nagar factory fire: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में रविवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। इस हादसे में दम घुटने से सो रहे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था। हादसे की जांच जारी है।

फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग

फैक्ट्री की पहचान फर्नीचर निर्माण स्थल के रूप में की गई है, जहां लकड़ी और अन्य सामग्रियां भरी हुई थीं। आग के कारण फैक्ट्री में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने के कारण सो रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी अतुल राय और बिहार के नंद किशोर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है।

सात फायर टेंडर की मदद से बुझाई आग

आग की सूचना मिलते ही सुबह करीब 4:30 बजे सात Kirti Nagar फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजे गए। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जहां भारी धुआं भर चुका था। जब टीम ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी, तो वहां दो मजदूरों के शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण छत और दीवारें काली हो गई थीं, और आग की लपटों ने बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से को बुरी तरह प्रभावित किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Delhi: A fire incident occurred in PS Kirti Nagar, impacting the roofs of buildings. Seven fire tenders responded to the scene to extinguish the blaze. Upon investigation, a locked roof room was forced open, revealing two deceased individuals who are believed to have succumbed to… pic.twitter.com/nfAuaosus9

— IANS (@ians_india) November 3, 2024

मृतकों के बारे में जानकारी

मृतक मजदूर अतुल राय फैक्ट्री में लेबर के रूप में कार्यरत थे, जबकि नंद किशोर सामान ढोने का काम करते थे। दोनों मेहनती और अपने परिवारों के लिए जीविका कमाने के लिए दूर-दराज से दिल्ली आए थे। इस हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी थी, जो इस दुखद घटना की एक प्रमुख वजह हो सकती है।

Bhai Dooj 2024 : भाई दूज पर भेजें ये दिल को छूने वाले संदेश, भाई-बहन के रिश्ते को बनाएं और भी खास

Kirti Nagar  पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है और फैक्ट्री मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा उपायों की कमी की जांच के साथ, भविष्य में इस तरह के हादसों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Tags: factory fireKirti Nagar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, SIT ने अंकिता की हत्या के बाद किया था सील

by Anu Kadyan
October 30, 2022
0

उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड के बाद पुलकित आर्य का नाम एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल पुलकित आर्य की...

CM Kejriwal का ऐलान-Delhi के बाजार बनेंगे ‘वर्ल्ड क्लास’

by Web Desk
June 14, 2022
0

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार शहर के पांच बाजारों...

Next Post
भाई दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ दी विदाई

भाई दूज पर बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ दी विदाई

Singham Again Worldwide Collection

Singham Again Worldwide Collection : बॉक्स ऑफिस पर चला सिंघम अगेन का जादू, 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version