• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home दिल्ली

जानिए कॉमेडी से हंसाने वाले जेलेंस्की कैसे बने यूक्रेन के राष्ट्रपति…

by Zeeshan Farooqui
February 27, 2022
in दिल्ली, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग में जिस तरह से राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने लोगों में उत्साह और भरोसा जगाया है, उसकी तारीफ़ हर तरफ हो रही है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने खुद सेना की वर्दी पहनी और जंग के मैदान में उतरकर ऐलान कर दिया कि दुश्मन हमारी पीठ नहीं, हमारा सीना देखेगा। उनके इस जोश ने लोगों में जोश जगाया और आज यूक्रेन का हर नागरिक अपने देश की रक्षा के लिए जंग में उतरने को तैयार है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जितने सफल और अच्छे कॉमेडियन रहे है यूक्रेन के नागरिक आज उन्हें उतना ही जोशीला राष्ट्रपति भी मान रही है।राजनीति में आने से पहले राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ज़िंदगी बेहद ही सरल थी, लेकिन राष्ट्रपति बनते ही उनकी राहों में अनेक कांटे बिछ गए। आपको बताते है कि आखिरकार कैसे एक मशहूर कॉमेडियन यूक्रेन का राष्ट्रपति बना….

वोलोडिमिर जेलेंक्सी का जन्म

वोलोडिमिर जेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी 1978 तत्कालीन सोवियत संघ के शहर क्रिवी रिह में हुआ था। वर्तमान में यह शहर यूक्रेन का हिस्सा है। जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी थे। बचपन में ही जेलेंस्की का परिवार मंगोलिया के एर्डेनेट में रहने चला गया। इस कारण वोलोडिमिर जेलेंस्की की प्रारंभिक शिक्षा मंगोलिया में हुई। इसके बावजूद उन्होंने यूक्रेनी और रूसी भाषा पर अपनी पकड़ बनाए रखी। बड़े होने पर वो वापस यूक्रेन पहुंचे और 1995 में कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया। इसके बावजूद जेलेंस्की ने अपना करियर कॉमेडी के क्षेत्र में बनाया। पढ़ाई के दौरान ही जेलेंस्की थिएटर को लेकर काफी आकर्षित हुए। वे 1997 में पर्फामेंस ग्रुप, क्वार्टल 95, KVN के फाइलन में नजर आए।

Related posts

Trump

Trump Zelensky controversy: ट्रंप के बयान से मचा बवाल… जेलेंस्की को बताया ‘बेवकूफ तानाशाह’

February 20, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे यूक्रेन, क्या रूस यूक्रेन युद्ध पर अब लगेगा विराम

February 20, 2023

कई फिल्मों और कॉमेडी शो में आए नजर

2003 में उन्होंने अपनी कॉमेडी टीम क्वार्टल 95 के नाम पर एक सफल टीवी प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की। इस कंपनी ने यूक्रेन के 1+1 नेटवर्क के लिए शो का निर्माण किया। इस शो को विवादास्पद अरबपति मालिक इहोर कोलोमोइस्की ने फाइनेंस किया था। दावा किया जाता है कि वोलोडिमिर जेलेंस्की के राष्ट्रपति चुनाव का सारा खर्च भी इहोर कोलोमोइस्की ने ही उठाया था। 2010 तक वोलोडिमिर जेलेंस्की यूक्रेनी टेलीविजन के इतिहास के सबसे सफल कलाकारों में शुमार होने लगे। उन्होंने कई सुपरहिट टीवी शो और फिल्मों में काम किया, जिसमें लव इन द बिग सिटी (2009) और रेजेव्स्की वर्सेज नेपोलियन (2012) काफी प्रसिद्ध हैं।

जेलेंस्की ने शोहरत की बुलंदियों को छुआ

साल 2014 न सिर्फ जेलेंस्की बल्कि यूक्रेन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ। इसी साल यूक्रेनी जनता ने विद्रोह कर रूसी समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को हटा दिया था। जिसके जवाब में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर क्रीमिया पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, तब से ही रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों को हथियार और पैसों से मदद करना भी शुरू कर दिया। उसके एक साल बाद पॉलिटिकल सटायर ‘सर्वेंट ऑफ द पीपल’ ने वोलोडिमिर जेलेंस्की के नाम को और ज्यादा प्रसिद्ध कर दिया। इस सटायर में जेलेंस्की ने वासिली गोलोबोरोडको नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस शो में उन्होंने राष्ट्रपति का किरदार निभाया, जिसकी खूब तारीफ हुई थी।

2019 में संभाली यूक्रेन की कमान

रील लाइफ में राष्ट्रपति के रूप में काफी समय बिताने के बाद जेलेंस्की ने 2019 में राजनीतिक कदम उठाने का फैसला किया। जेलेंस्की ने राष्ट्रपति चुनाव में तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को चुनौती दी। उन्होंने राष्ट्रपति पद के प्रचार के दौरान गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने से परहेज किया और अपनी प्रचार योजना के तहत सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के हास्य वीडियो पोस्ट कर चर्चा बटोरी। इसी साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने 70 फीसदी से अधिक मतों से पेट्रो पोरोशेंको को मात दी और यूक्रेन के राष्ट्रपति बन गए।

रूसी राष्ट्रपति को नहीं पसंद है जेलेंस्की

उनके कार्यकाल की शुरुआत से यूक्रेन और रूस के बीच तनाव लगातार बना रहा। इसके बावजूद वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी दवाब की परवाह न करते हुए अपने देश को नाटो की पूर्ण सदस्यता दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। यही कारण है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने 1990 के समझौते का उल्लंघन कर खुद का सैन्यीकरण करने का फैसला किया है। पुतिन यूक्रेन के इस कदम को रूस के लिए प्रत्यक्ष खतरे के रूप में देखते हैं।

Tags: President of Ukrainerussia ukraineRussia Ukraine Conflict HighlightRussia Ukraine War News TodayRussia-Ukraine conflict LIVERussia-Ukraine crisis LIVERussia-Ukraine crisis Live UpdatesRussian President PutinZelensky
Share196Tweet123Share49
Previous Post

यूक्रेनी सैनिक को दुनिया कर रही है सलाम, देश के लिए कुछ इस तरह दी कुर्बानी…

Next Post

Facebook और Twitter पर अपने आप चलने वाले वीडियो को रोकने के लिए करें इस ट्रीक को फॉलो

Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Trump

Trump Zelensky controversy: ट्रंप के बयान से मचा बवाल… जेलेंस्की को बताया ‘बेवकूफ तानाशाह’

by Mayank Yadav
February 20, 2025
0

Trump Zelensky controversy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयानों से हलचल मचा दी...

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे यूक्रेन, क्या रूस यूक्रेन युद्ध पर अब लगेगा विराम

by Sarthak Arora
February 20, 2023
0

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे यूक्रेन रूस और यूक्रेन की जंग को एक वर्ष बीतने को है लेकिन उस से...

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं 7 शहरों पर हमला, कीव के मेयर ने हमले के बीच नागरिकों से की ये अपील

by Muskaan Rajput
December 29, 2022
0

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत...

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा धमकी से विश्वयुद्ध की संभावना बढ़ी, जानें क्या है पूरा मामला

by Abhinav Shukla
October 14, 2022
0

Kyiv: यूक्रेन पर लगातार मिसाइल से हमलों के बीच रूस ने तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दे दी है। रूस ने...

Next Post

Facebook और Twitter पर अपने आप चलने वाले वीडियो को रोकने के लिए करें इस ट्रीक को फॉलो

UPCA
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

Heatwave in September: सर्दी के मौसम में गर्मी का कहर, सितंबर में अप्रैल-मई जैसा हाल कोई राहत नहीं, उमस और धूप ने बढ़ाई मुश्किलें

September 29, 2025
Climate change: धरती और इंसान दोनों के लिए बना सबसे बड़ा संकट  क्या पानी में समा सकते हैं भारत के कुछ बड़े शहर

Climate change: धरती और इंसान दोनों के लिए बना सबसे बड़ा संकट क्या पानी में समा सकते हैं भारत के कुछ बड़े शहर

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version