• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Happy Guru Purnima 2022: जानें गुरु पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त, शुभ योग, और गुरुजी को शेयर करें ये मैसेजेस

by Web Desk
July 13, 2022
in धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Happy Guru Purnima 2022 : 13 जुलाई यानी आज के दिन गुरु पूर्णिमा का पावन त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान व दान को विशेष महत्व दिया जाता है। आषाढ़ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास के जन्म पर सदियों से गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुपूजन की परंपरा चली आ रही है। जानें इस साल गुरु पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योग, मुहूर्त व पूजन विधि, और आप भी भेजें अपनें गुरु को खास संदेश-

जाने क्या है गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 2022-

गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे से अगले दिन गुरुवार, 14 जुलाई को देर रात 12 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। गुरु पूर्णिमा के दिन इन्द्र योग दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। इस दिन चन्द्रोदय का समय शाम 07:20 बजे है। भद्रा सुबह 05 बजकर 32 मिनट से दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक है। इस दिन का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक है। गुरु

Related posts

No Content Available

पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग-

आषाढ़ पूर्णिमा पर ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण कई राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर गुरु, मंगल, बुध और शनि ग्रह के शुभ संयोग से रुचक, शश, हंस और भद्र योग बन रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा पर ऐसे करें पूजा-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर पान के पत्ते, पानी वाले नारियल, मोदक, कर्पूर, लौंग, इलायची के साथ विधिवत पूजा करने से सौ वाजस्नीय यज्ञ के समान फल मिलता है। मान्यता है कि भक्त की मनोकामना पूरी होती है। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान स्वास्थ्य और आयुवर्द्धक है। त्वचा रोग और दमा में काफी लाभ मिलता है। गुरु पूर्णिमा के दिन वैदिक मंत्र जाप और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से गुरु की खास कृपा मिलने की मान्यता है।

गुरु पूर्णिमा की रात खीर बनाकर दान करने से मानसिक शांति मिलती है। कहते हैं कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। याज्ञवल्य ऋषि के वरदान से वटवृक्ष (बरगद) को जीवनदान मिला था। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर वट पूजा भी की जाती है।

गुरु पूर्णिमा के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करें।

1: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:।
2: ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
3: ॐ गुं गुरवे नम:।

इस साल आप भी गुरु पूर्णिमा को बनाए खास और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मजेदार मैसेज, कोट्स, शायरी और संदेशों के जरिए भेजे शुभकामनाएं।

Guru Purnima 2022

जब बंद हो जाए सब रास्ते, नया रास्ता दिखाते हैं गुरू,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं गुरू

वो नव जीवन देता सबको, नई शक्ति का संचार करे
जो झुक जाए उसके आगे, उसका ही गुरु उद्धार करे

विद्यालय है मंदिर मेरा, गुरु मेरे भगवान् हैं
हमारे हृदय में नित उनके लिए सम्मान है

नई राह दिखा कर हमको, सभी संशय मिटाता है
ज्ञान के सागर से भरा, बस वही गुरु कहलाता है

माता-पिता ने जन्म दिया पर गुरु ने जीने की कला सिखाई है
ज्ञान, चरित्र, संस्कार और दयावान बनने की हमने शिक्षा पाई है

Guru Purnima 2022

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

जिसके प्रति मन में सम्मान होता है, जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को, वो गुरु तो सबसे महान होता है।

गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरा अनमोल।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2022

Tags: guiru poornima messages and wishesguru poornimaguru poornima updates
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Horoscope Today: कैसा रहेगा आज का आपका हर एक पल, जानें आज का राशिफल

Next Post

Guru Purnima 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर ऐसे करें पूजा-पाठ, किसके लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानिए

Web Desk

Web Desk

Related Posts

No Content Available
Next Post

Guru Purnima 2022: आज गुरु पूर्णिमा पर ऐसे करें पूजा-पाठ, किसके लिए बन रहे हैं शुभ योग, जानिए

UPCA

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

September 30, 2025
34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

September 30, 2025
Banke Bihari Temple Controversy

‘हम पर दबाव बनाया जा रहा’ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

September 30, 2025
Abhishek Bajaj Ex Wife

अभिषेक बजाज की एक्स वाईफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया पहली शादी टूटने का असली सच…

September 30, 2025
Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

September 30, 2025
Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

September 30, 2025
Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

September 30, 2025
Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

September 30, 2025
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version