Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Impact of fog and cold wave: दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक ठंड का कहर, दक्षिण में बारिश का अलर्ट

देशभर में ठंड का कहर जारी है। उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 20, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मौसम
Delhi
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Impact of fog and cold wave: देश के अधिकांश हिस्से भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीतलहर और घने कोहरे ने उत्तर भारत के कई राज्यों में हालात गंभीर कर दिए हैं। दिल्ली और एनसीआर में अगले 10 दिनों तक सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत के (fog and cold wave) राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में अलर्ट जारी करते हुए जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऐसे में ठंड से बचने और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड का कहर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आदमपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 6-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है।

RELATED POSTS

Delhi Meerut Expressway

Delhi Meerut Expressway: कोहरे ने लिया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जानलेवा मोड़, 25 से ज्यादा वाहन टकराए

January 29, 2025
Delhi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

December 18, 2024

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी (fog and cold wave) किया है। 20-25 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और रायलसीमा में (fog and cold wave) बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को इन इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

ठंड और बारिश के मौजूदा हालात को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अलाव और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर ठंड से बचाव करें। कोहरे में यात्रा करते समय सावधानी बरतें। मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखें और जरूरी एहतियात बरतें।

यहां पढ़ें: लिवर में सूजन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जान लें उपाय वरना हो सकती है बड़ी परेशानी
Tags: Cold Wavefog
Share198Tweet124Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Meerut Expressway

Delhi Meerut Expressway: कोहरे ने लिया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जानलेवा मोड़, 25 से ज्यादा वाहन टकराए

by Ahmed Naseem
January 29, 2025

Delhi Meerut Expressway: बुधवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते...

Delhi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

by Mayank Yadav
December 18, 2024

Delhi weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पहाड़ों की बर्फबारी और शीतलहर...

weather

UP weather update: यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, 35 जिलों में घना कोहरा, 5 सबसे ठंडे जिले

by Mayank Yadav
December 17, 2024

UP weather update: उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मौसम...

cold wave and weather update

Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर, दक्षिण में तूफानी बारिश मचाएगी कहर, जाने मौसम का हाल

by SYED BUSHRA
December 15, 2024

cold wave and frost alert : उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के साथ...

Winter

Winter havoc in December:12 राज्यों में शीतलहर और कोहरे का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

by Mayank Yadav
December 14, 2024

December Winter: सर्दियों ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और...

Next Post
Noida

Noida YouTuber arrested: यूट्यूबर ने सड़क पर की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

Sambhal violence

Sambhal News: सपा सांसद बर्क पर बिजली चोरी केस में गिरफ्तारी का डर, 1.91 करोड़ का जुर्माना और FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version