Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Kolkata Case: विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र का राज्यों को आदेश, “हर दो घंटे में भेजें रिपोर्ट “… यहाँ देखें सभी अपडेट्स

Kolkata Case: सीबीआई मामले में आरोपी की लाई-डिटेक्टर जांच की जरूरी अनुमति के लिए कोर्ट जाएगी। उधर, ममता सरकार ने डॉक्टरों की ड्यूटी पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दूसरे दिन भी आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से जांच एजेंसी ने पूछताछ की।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 18, 2024
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम
Kolkata Case
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kolkata Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की 31 वर्षीय महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी व्यक्ति की आवाज की जांच और मनोविश्लेषण परीक्षण करने के लिए दिल्ली से केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम कोलकाता भेजी गई है। वहीं, मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम मामले में जरूरी मंजूरी के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रही है। ताकि मुख्य आरोपी संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया जा सके।

– कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर (Kolkata Case) से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से मामले की स्थिति रिपोर्ट हर दो घंटे में केंद्र सरकार से साझा करने को कहा है।

RELATED POSTS

Mamata Banerjee

“संविधान के हत्यारे मना रहे संविधान दिवस…” ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा वार

June 18, 2025
Mamata Banerjee

मेरठ में हाईवोल्टेज हंगामा, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव

April 20, 2025

Kolkata Case में नए बदलाव पढ़ें यहां

मामले से वाकिफ एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएफएसएल की टीम मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक जांच के लिए कोलकाता पहुंच गई है। यह टीम आरोपी का मनोविश्लेषण और लेयर्ड वॉयस एनालिसिस टेस्ट करेगी। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आरोपी कोई जानकारी छिपा रहा है या नहीं।

दूसरी ओर, आरजी कर अस्पताल के (Kolkata Case) पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की पूछताछ लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को घोष सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे और फिर सीबीआई ने पूछताछ शुरू की। आपको बता दें कि 9 अगस्त की रात को राज्य सरकार द्वारा संचालित आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव मिला था। महिला डॉक्टर पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर थी। उसकी हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। अगले ही दिन मामले में पुलिस ने संजय रॉय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था।

Golden carriage: स्वर्णिम बग्घी की कहानी… जब एक टॉस ने भारत को दिया शाही गौरव

महिला डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर जरुरी फैसला

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने रात्रि साथी (रात की हेल्पर्स) नाम से एक कार्यक्रम की घोषणा की है। ये हेल्पर्स रात में ड्यूटी करेंगी। सरकार का लक्ष्य इस कार्यक्रम के जरिए सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, हॉस्टल और अन्य जगहों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए अलग से रेस्ट रूम बनाया जाएगा, जिसमें शौचालय भी होंगे। रात्रि में रात्रि साथी या महिला स्वयंसेवक ड्यूटी पर रहेंगी। अस्पताल या अन्य परिसर में महिलाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

आईएमए की प्रधानमंत्री से मांग

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग की है। कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों की ओर से आईएमए ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने की मांग की है। साथ ही अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है, जिसमें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो।

Tags: CBI TeamKolkata Rape and Murder CaseMamata Banerjee
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mamata Banerjee

“संविधान के हत्यारे मना रहे संविधान दिवस…” ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा वार

by Gulshan
June 18, 2025

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...

Mamata Banerjee

मेरठ में हाईवोल्टेज हंगामा, ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव

by Gulshan
April 20, 2025

Mamata Banerjee : मेरठ में शनिवार को वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ पुतला फूंकने के प्रयास ने...

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला: “अमित शाह को कंट्रोल करें मोदी जी, बंगाल में साजिश…”

by Mayank Yadav
April 16, 2025

Mamata Banerjee statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्र सरकार को घेरते हुए बुधवार को...

west bengal

डॉक्टर्स का यू-टर्न! Mamata Banerjee से बातचीत को तैयार, ईमेल भेजकर जताई सहमति

by Kirtika Tyagi
September 11, 2024

west bengal : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि पश्चिम बंगाल...

Kolkata Rape and Murder Case

Kolkata Rape and Murder Case में में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को कल शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने सुप्रीम कोर्ट का आदेश

by Kirtika Tyagi
September 9, 2024

Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता में हाल ही में घटित एक बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर प्रदर्शन...

Next Post
Air India

Air India: लंदन के होटल में कमरे के अंदर घुसकर रेप?... एयर इंडिया की केबिन क्रू के साथ वारदात

Kolkata Stir

Kolkata Stir: रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों और बीजेपी नेता पर कार्रवाई, सीबीआई की मैराथन पूछताछ जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version