• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, September 25, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

कुशीनगर के इन पांच गांवों में है रामराज्य! आजादी के बाद दर्ज हुए अपराध के सिर्फ 14 मामले, भाईचारे की मिसाल बने ये गांव

जहां देश में हर तरफ लड़ाई झगड़े का माहौल है। आए दिन चोरी, लूटमार, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं गांव और शहर से आती हैं। इन सबके बीच कुशीनगर जिले में पांच गांव ऐसे भी है, जहां आजादी के बाद से आज तक 14 मात्र अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं।

by Akhand Pratap Singh
December 28, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Kushinagar News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डीके यादव, कुशीनगर। जहां देश में हर तरफ लड़ाई झगड़े का माहौल है। आए दिन चोरी, लूटमार, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं गांव और शहर से आती हैं। इन सबके बीच कुशीनगर जिले (Kushinagar News) में पांच गांव ऐसे भी है, जहां आजादी के बाद से आज तक 14 मात्र अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। ये पांचों गांव आपसी भाइचारे की मिसाल पेश कर रहा है।

मिल जुलकर रहते हैं लोग, नहीं होते अपराध

जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र (Kushinagar News) का हाजिरी पट्टी गांव अपने आप में मिसाल है। इस गांव के लोगों में गजब की एकता है। जाति पाति का कोई भेदभाव नहीं है। सभी मिलजुलकर रहते हैं। सुख दुख में एक दूसरे के काम आते हैं। यही वजह है कि इस गांव में झगड़े ना के बराबर हुए। यहां 77 वर्ष मे मात्र 1985 मे एक मारपीट की घटना हुआ है। इसकी गवाही थाने का रिकार्ड भी दे रहा है, जिसमें हाजिरी पट्टी का मात्र एक मुकदमा दर्ज है। हाजिरी पट्टी गांव में करीब 500 लोग रहते हैं। इनमें दलित, ओबीसी की ज्यादा संख्या है। इसमें भी दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिसमे अधिकांश लोग पढ़े लिखे हैं। खेती किसानी मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।

Related posts

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

September 25, 2025
Download Aadhaar on Whatsapp

अब Whatsapp से ही डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, UIDAI ने निकाली ये नई स्कीम 

September 25, 2025

हाजिरी पट्टी के अलावा चार गांव और भी बने मिसाल

नौगांवा गांव की आबादी मात्र 700 सौ की है। 77 वर्ष के अंदर 1979 मे चोरी, 2013 मे एनसीआर अपराध मात्र दर्ज हुआ है वहीं विजयी छपरा गांव की आबादी 600 सौ है, जहां 77 वर्ष के अंदर सन 2000 मे मारपीट, 2014 मे मारपीट, 2016 मे चालबाजी, 2017 मे मारपीट,दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं सिसवा गांव मे 77 वर्ष के अंदर अब तक सिर्फ 2008 में मारपीट, 2011 मे आपादा, 2020 मे मारपीट के मामले दर्ज हुए। वहीं बसौली गांव का आबादी 400 की है जहां अब तक 1980 मे चोरी, 1994 मे मारपीट,2016 मे मारपीट, 2021 में अपहरण का अपराध दर्ज है।

यह भी पढ़े: UP Teachers: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के तबादले पर सरकार का बड़ा फैसला, सहमति से होगी प्रक्रिया

थाने नहीं जाते इन गांवों के लोग, गजब है एकता

सिसवा गांव (Kushinagar News) के ललन गुप्ता बताते हैं कि गांव में सभी लोग मिलजुलकर रहते हैं। जात पात का कोई भेदभाव नहीं है। हमारे गांव में कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। बहुत कम कोई व्यक्ति शिकायत लेकर थाने पहुंचता है। अगर कोई विवाद हुआ भी तो गांव के ही संभ्रात लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर सुलझा दिया। जमीन का बंटवारा भी गांव के लोग ही करा देते हैं। लेखपाल सिर्फ राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज करने का काम करते हैं।

गांवों के लोगों की जीवनशैली से पुलिस महकमा भी खुश

नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया की यह बहुत अच्छी बात है कि थाना क्षेत्र में पांच ऐसे भी गांव है, जिसमें 77 वर्ष के अंदर मात्र 14 अपराध दर्ज हैं, इन गांवो के लोग दूसरों के लिए भी मिसाल हैं। ऐसे लोगों की वजह से साप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है और शांति व्यवस्था भी बनी रहती है। यहां शांति है। इन गांव को लेकर अन्य गांवो को भी जागरूक करने की पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

 

Tags: Kushinagar News
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Night time cough:सोते समय ज्यादा खांसी से है परेशान?ये उपाय करेंगे जादू जैसा काम

Next Post

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

Year Ender 2024: 2024 की विदाई की खबरों ने दिलों को झकझोर दिया, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

आखिर आजम खान ने ऐसा क्या बयान दिया, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा, गरमाया विवाद तो नरेश उत्तम ने संभाला मोर्चा

September 25, 2025
Download Aadhaar on Whatsapp

अब Whatsapp से ही डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, UIDAI ने निकाली ये नई स्कीम 

September 25, 2025
Bigg Boss 7 Malayalam

Bigg Boss में रचा इतिहास , लेस्बियन कपल ने सरे आम TV पर की सगाई

September 25, 2025
कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

September 25, 2025
BSF Drone Warfare School

अब BSF खड़ी करेगा खुद की ड्रोन रडार, ISRO की मदद से बिना बॉर्डर क्रॉस किए दुश्मनों की होगी निगरानी

September 25, 2025
आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

September 25, 2025
Meerut

Meerut जेल में गुर्जर नेताओं से चंद्रशेखर की सीक्रेट मीटिंग… पथराव-गिरफ्तारी के बाद सियासत में मचा तूफान!

September 25, 2025
Sanjay Dutt Mahakal Darshan

फिल्मी सितारों में बढ़ रही महाकाल आस्था,संजय दत्त ने किए पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन बोले “मेरा सौभाग्य बाबा ने बुलाया”

September 25, 2025
Hindon Airport

गाजियाबाद से लखनऊ-प्रयागराज का हवाई सफर होगा आसान, हिंडन एयरपोर्ट से दिवाली तक शुरू होंगी उड़ानें

September 25, 2025
EPFO News

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब ATM से भी मिल सकेगा PF का पैसा…

September 25, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version