‘लेडी गोडसे’ का खून का खेल! प्रेम, पार्टनरशिप और मर्डर की सनसनीखेज कहानी

गांधी के फोटो पर गोली चलाकर ‘लेडी गोडसे’ बनीं साध्वी पूजा पांडे अब अलीगढ़ के अभिषेक मर्डर केस में फंसी हैं। पति गिरफ्तार, शूटर जेल में और साध्वी फरार। पुलिस की तलाश तेज, रहस्य गिरफ्तारी से खुलेगा।

Pooja Pandey News:अलीगढ़ के अभिषेक गुप्ता हत्याकांड ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। मामला और पेचीदा तब हो गया जब इसमें निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर और अखिल भारतीय हिंदू महासभा की महासचिव साध्वी पूजा शकुन पांडेय उर्फ साध्वी अन्नपूर्णा भारती का नाम सामने आया। 2019 में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके फोटो पर गोली चलाकर चर्चाओं में आईं पूजा अब खुद हत्या की साजिश में फंसी हैं। पुलिस ने पूजा के पति अशोक पांडेय और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साध्वी फरार हैं। जांच में सामने आया है कि तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अभिषेक की हत्या कराई गई। पुलिस का दावा है कि पूजा और अभिषेक के बीच नजदीकियां थीं, लेकिन बाद में रिश्ते बिगड़ गए। अब पूरा सच उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा।

गांधी फोटो पर गोली चलाने वाली साध्वी अब मर्डर केस में नामजद

साल 2017 में संन्यास लेकर साध्वी बनीं और बाद में महामंडलेश्वर का दर्जा हासिल करने वाली पूजा शकुन पांडेय पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। 2019 में गांधीजी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर गोली चलाकर वह चर्चा का विषय बनी थीं। उस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा, जहां से बाहर आकर उन्होंने यति नरसिम्हानंद सरस्वती को ‘कलयुग का श्रीकृष्ण’ बताया था। इसी घटना के बाद उन्हें ‘लेडी गोडसे’ कहा जाने लगा। लेकिन अब वही साध्वी हत्या की साजिश में फंसी हैं। अलीगढ़ में टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या से यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

हत्या से पहले दो बार हुई थी रैकी

26 सितंबर की रात को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या से पहले शूटरों ने दो बार रैकी की थी। शूटर फजल ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ माह पहले अशोक पांडेय के घर वेल्डिंग का काम कराते समय सुपारी का सौदा हुआ था। तीन लाख रुपये की डील हुई और एक लाख रुपये एडवांस दिए गए। आरोप है कि अभिषेक का फोटो खुद पूजा ने दिखाया था और कहा था कि इसी की हत्या करनी है।

Image

रिश्तों से पार्टनरशिप विवाद तक

अभिषेक और Pooja Pandey के बीच नजदीकियों की बात अभिषेक के परिवार ने भी कबूल की है। अभिषेक कभी पूजा के साथ रहता था, लेकिन हाल ही में उसने दूरी बना ली थी। परिवार का आरोप है कि पूजा शोरूम में पार्टनरशिप चाहती थी और पैसे की मांग भी करती थी। पिता नीरज गुप्ता ने बताया कि पूजा ने पहले बेटे को अपने साथ रखा, फिर धमकाकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। वह अक्सर कहती थी कि “मेरे पास जो चीजें हैं, सबको दिखा दूंगी।” इस डर से परिवार परेशान था। अभिषेक के छोटे भाई आशीष ने पूजा, उसके पति अशोक पांडेय और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शादी में मैचिंग ड्रेस और डांस

परिवार ने यह भी खुलासा किया कि अभिषेक के छोटे भाई की शादी में पूजा ने खास दिलचस्पी दिखाई थी। उसने पिंक कलर की मैचिंग ड्रेस खरीदी और अभिषेक के साथ जमकर डांस किया। इसके बाद वह लगातार अभिषेक पर उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। जब अभिषेक ने दूरी बनानी शुरू की तो विवाद और बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक, यही खटास हत्या का कारण बनी।

फरार साध्वी की तलाश में छापेमारी

फिलहाल पुलिस ने पति अशोक पांडेय और शूटर फजल को जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, Pooja Pandey फरार हैं। पुलिस की चार टीमें अलग-अलग राज्यों में उनकी तलाश कर रही हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने किसी मठ या मंदिर में शरण ली है। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि जांच में कई तथ्य सामने आए हैं, लेकिन असली वजह Pooja Pandey की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगी।

सवालों के घेरे में साध्वी का संन्यास

महामंडलेश्वर का ओहदा पाने वाली Pooja Pandey का यह विवाद उनके संन्यास और धार्मिक छवि पर भी सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ उन्हें हिंदू संगठनों का समर्थन मिला, वहीं दूसरी ओर अभिषेक मर्डर केस ने उनके चरित्र और आचरण पर गहरी चोट पहुंचाई है। क्या यह हत्या केवल निजी नाराजगी और मोह-माया का नतीजा थी या इसके पीछे और भी बड़े कारण थे? अब यह सब तभी सामने आएगा जब ‘लेडी गोडसे’ कही जाने वाली पूजा पांडेय पुलिस के शिकंजे में आएंगी।

इरफान सोलंकी ने एनकाउंटर को लेकर किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया, किस सीट से पत्नी लड़ेंगी MLA का इलेक्शन

Exit mobile version