अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाला भव्य ध्वजारोहण समारोह पूरे शहर में विशेष उत्साह और कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच आयोजित किया जा रहा है। समारोह राम मंदिर के शिखर पर होगा, जिसमें PM नरेंद्र मोदी जी के शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त पर आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। ध्वजारोहण से पहले 108 वैदिक आचार्यों द्वारा विशेष पूजा, अनुष्ठान और यज्ञ किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि आने वाले लगभग 6000 विशेष अतिथियों के लिए रंग-कोडेड सीटिंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें वाराणसी, अवध, कानपुर और गोरखपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के 15 ब्लॉकों को अलग-अलग रंगों से चिह्नित किया गया है।
इस दिन आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मंदिर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 23 से 25 नवंबर तक अयोध्या में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियाँ, कलश यात्राएँ, संगीत और राम बारात सहित कई धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं। शहर के अधिकांश होटल, धर्मशालाएँ और गेस्ट हाउस पहले से ही भरे हुए हैं, जबकि ट्रस्ट ने अतिथियों के ठहरने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। इस समारोह को “नव्य अयोध्या” की नई शुरुआत माना जा रहा है, जहाँ धार्मिक पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं के संगम का लक्ष्य रखा गया है।
25 नवंबर को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा विजय ध्वज फहराने का भव्य कार्यक्रम होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर PM नरेंद्र मोदी जी मौजूद रहेंगे। राम नगरी में सुरक्षा और सजावट के जोरदार इंतजाम किए गए हैं। हर तरफ भव्य सजावट और सांस्कृतिक महोत्सव का माहौल बना हुआ हैं।








