News1India

Bangladesh में हिंसा के चलते 100 लोगों की मौत! भारतीयों की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी नंबर जारी

नई दिल्ली: इस वक्त बांग्लादेश (Bangladesh) हिंसा की आग में झुलस रहा है। आरक्षण को लेकर शुरु हुए विवाद ने कई लोगों की जान ले ली है। किसने सोचा था आरक्षण का विरोध होने के बाद ये मामला इतना बढ़ जाएगा कि हर तरफ बस आगजनी ही आगजनी नज़र आने लगेगी। छात्र अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद धीरे-धीरे विवाद बढ़ता चला गया और भयानक हिंसा में बदल गया।

अब बांग्लादेश (Bangladesh) की आवाम पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस हिंसा के बीच बांग्लादेश की सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए पूरे देश में बीते रविवार 4 अगस्त को शाम 6 बजे से अनिश्चितकाल कर्फ्यू भी लगा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है।

बांग्लादेश (Bangladesh) में इस हिंसा के चलते अब तक 100 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 13 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की भी ख़बर है। इस खौफनाक स्थिति के बाद भारत ने बांग्लादेश में रह रहे अपने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही को सीमित रखने की सलाह दी है। इसी के साथ बांग्लादेश में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने इमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :- Paris Olympic 2024 एक बार फिर विवादों में, महिला बॉक्सिंग में फिर से उतरा मर्द!

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में सात हजार भारतीय रहते हैं। बता दें, कि पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। देश में आरक्षण को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था, जो अब हिंसक रूप धारण कर चुका है। हिंसा के बढ़ने और भारी संख्या में लोगों की जान जाने के बाद बांग्लादेश में न केवल स्कूल, कॉलेज बंद किए गए बल्कि इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस इस मामले में अब तक 11 हजार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Exit mobile version