Site icon News1India

Ghazipur: सुभाष चंद्र बोस का 127वां जयंती आज, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने माल्यार्पण कर किया सम्मान

गाजीपुर सुबास चंद्र बोस कार्यक्रम PHOTO

गाजीपुर। नेता जी सुबास चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती हैं. इस अवसर पर यूपी के गाजीपुर जिले में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया. गाजीपुर में बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने नेता जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया.

यह भी पढ़ें- गुवाहाटी में रुकी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, पार्टी कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान

बता दें कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 127वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आमदकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया. इसके बाद नेता जी के नाम के नारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अतुलनीय सेनानी थे.

बीजेपी नेता सुनील सिंह ने किया याद

बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने आए कहा कि उन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर आजाद हिन्द फौज की स्थापना की और अंग्रेजों के नाक में दम कर. देश के आजादी के लिए एक नये तरह के संघर्ष को अपना कर अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया. इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नेता जी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है.

इन भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

बता दें कि इस खास अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ व्यास मुनि राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, राकेश जायसवाल, नंदू कुशवाहा, राम जी कुशवाहा, हिमांशु यादव, सुशील वर्मा, नितीश दुबे, दीपक जायसवाल, निखिल राय, मयंक जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी देखें- Ayodhya Ram Mandir: राम भक्ति में डूबे Anupam Kher | Ram Mandir | UP News

Exit mobile version