Site icon News1India

Kerala serial blasts: बम धमाकों में अब तक 3 की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

केरल ब्लास्ट photo

नई दिल्ली। 29 अक्टूबर को दक्षिणी भारतीय राज्य केरल में हुए सीरियल बम धमाकों में अब तक मरने वालों की संख्या पहले से बढ़कर 3 हो गई है. ये धमाका उस समय हुआ जब इलाके में एक इसाई धर्म के लोगों का प्रार्थना सभा चल रहा था. कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक हुए बम धमाकों में कई लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बड़ी घटना के मद्देनजर राज्य के सीएम पीन्नाराई विजयन ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

सिलसिलेवार बम धमाके में 5 की हालत गंभीर

बता दें कि केरल के एर्नाकुलम जिले में एक ईसाई प्रार्थना सभा के दौरान उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब यहां पर एक बाद एक तीन सीरियल ब्लास्ट हुए. इसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इस बड़े बम ब्लास्ट में 32 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पीन्नाराई विजयन ने
ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: यूएन वोटिंग में गैरहाजिरी पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, भारत की अनुपस्थिति का जताया विरोध

जिम्मेदारी लेते हुए व्यक्ति ने पोस्ट की वीडियो

ब्लास्ट के बाद एक व्यक्ति जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वो खुद की पहचान मार्टिन के रूप में बताया और उसने साफ तौर पर बताया कि उसने प्रार्थना सभा में विस्फोट इसलिए किया क्योंकि संगठन की शिक्षाएं राष्ट्र के लिए सही नहीं है. ये वीडियो अभी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है.

जांच के लिए गठित हुई 20 सदस्यीय टीम

गौरतलब है कि इस बड़े सिलसिलेवार हमले के तुरंत बाद जांच के लिए 20 सदस्यीय टीम का गठन किया जा चुका है. सीएम ने जानकारी देते हुए बताय़ा कि इस मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज करा ली गई है. इसको लेकर मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं और अपराधियों को पकड़ने में पूरे प्रयास में जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं.

Exit mobile version