शादी से एक दिन पहले Sonakshi Sinha के हाथ में दिखी, जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को काफी दिनों से इंतजार था। बता दें, कि सोनाक्षी

नई दिल्ली: आखिर वो घड़ी आ ही गई, जिसका सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को काफी दिनों से इंतजार था। बता दें, कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार 23 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी से पहले की कुछ रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का मुंबई वाला बंगला रामायण भी पूरी तरह से सजा दिया गया है। उनके घर के वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं।

इस बीच सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर इकबाल के नाम की मेंहदी भी नज़र आ चुकी है। एक्ट्रेस के हाथों में जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी लग चुकी है। उनकी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए जहां सोनाक्षी ने लाल प्रिंटेड ड्रेस चुनी, वहीं जहीर ने फुल प्रिंटेड लाल और सफेद कुर्ता पहना। इन सभी की अपने करीबी लोगों के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। जहीर के एक फैमिली मेंबर ने ये फोटो शेयर की है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए दोनों परिवार काफी एक्साइटेड हैं। गुरुवार शाम को सोनाक्षी और जहीर के परिवार एक-दूसरे से मिले। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी से पहले पहली बार दामाद जहीर इकबाल के साथ पोज दिया। शत्रुघ्न और जहीर दोनों पैपराजी के सामने गले मिले। इस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नज़र आ रहे थे।

ये भी पढ़ें :- Sonakshi Sinha के मुस्लिम से शादी करने वाले सवालों पर, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हेटर्स को यूं दिया जवाब!

आपको बता दें, सोनाक्षी और जहीर की शादी का डिजिटल कार्ड ब्रोशर अफवाहें सच हैं कंटेंट के साथ डिजाइन किया गया है। इस शादी में सभी मेहमानों को फेस्टिव और फॉर्मल ड्रेस कोड में शादी में आने के लिए कहा गया है। दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में रात 8 बजे से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ हीरामंडी वेब सीरीज की पूरी टीम भी शामिल होगी।

Exit mobile version