इस फिल्म को बिहार के सीतामढ़ी में फिल्माया गया है। भैया जी के साथ मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी 100वीं फिल्म को पूरा कर रहे हैं। यानी ये उनके फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म है। भैया जी में मनोज बाजपेयी का देसी अवतार नज़र आया है। अपनी इस फिल्म की सक्सेस के लिए मनोज बाजपेयी भगवान का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए हैं।
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने उज्जैन जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया है। आज यानी मंगलवार को वह उज्जैन पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। मनोज बाजपेयी नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाते हुए भी दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें :- Khatron Ke Khiladi 14 में समर्थ जुरेल के आउट होने के बाद मन्नारा चोपड़ा की हो सकती है एंट्री!
इस दौरान अपने फैंस के साथ वह फोटो क्लिक कराते हुए भी दिखाई दिए। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि भगवान महाकाल से मैंने क्या मांगा यह तो नहीं बता सकता क्योंकि यह व्यक्तिगत है,लेकिन महाकाल के दर्शन कर वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अगली फिल्म भैया जी 24 तारीख को रिलीज हो रही है।