Site icon News1India

सोने की कीमत में दिखा उछाल, चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है दोनों का लेटेस्ट रेट?

Gold Price Today

Gold Price Today : आज, 25 फरवरी 2025, भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में वृद्धि और चांदी की कीमतों में कमी आई है। सोने की कीमत अब 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा चुकी है, जबकि चांदी का भाव 95,725 रुपये प्रति किलो तक गिर गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 86,496 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 95,725 रुपये है।

क्या है आज सोने का भाव ?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार की शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 86,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो मंगलवार की सुबह बढ़कर 86,496 रुपये हो गई है। इस प्रकार, सोने की कीमत में उछाल आया है, जबकि चांदी सस्ती हुई है।आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत IBJA की एक आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 86,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का भाव 79,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट (750 शुद्धता) सोने की कीमत 64,872 रुपये प्रति 10 ग्राम है, और 14 कैरेट (585 शुद्धता) सोने का भाव 50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मिस्ट कॉल से जानें सोने-चांदी के दाम

मिस्ड कॉल से जानें सोने और चांदी के दाम आप गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं। 22 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ समय बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, आप IBJA की वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर गोल्ड रेट्स का सुबह और शाम का अपडेट देख सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी की गई कीमतें सोने और चांदी के स्टैंडर्ड रेट्स होती हैं, और इन कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। जब आप गहनों की खरीदारी करते हैं, तो टैक्स और मेकिंग चार्ज के साथ कीमतें ज्यादा होती हैं। IBJA द्वारा दी गई रेट्स देशभर में मान्य होती हैं।

क्या होता है IBJA ?

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewelers Association, IBJA) एक गैर-सरकारी संगठन है, जो सोने, चांदी और आभूषणों के व्यापार और उद्योग की रक्षा और विकास के लिए काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य सोने और चांदी के व्यापार को बढ़ावा देना, सरकार के साथ मिलकर नीतियां बनाना, और उद्योग के लिए शिक्षा तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। इसके सदस्य सोने, चांदी और आभूषणों के व्यापारी, निर्माता और वितरक होते हैं।

यह भी पढ़ें : Instagram रीच न बढ़ने से हैं परेशान? ChatGPT AI से पाएं शानदार बूस्ट…

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की जाने वाली कीमतें सोने और चांदी की विभिन्न शुद्धता के स्टैंडर्ड रेट्स की जानकारी प्रदान करती हैं। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि ये दरें जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्जेस सहित नहीं होतीं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स देशभर में मान्य होते हैं और इन्हें सभी स्थानों पर समान रूप से लागू किया जाता है।

Exit mobile version