Site icon News1India

कश्मीर के अनंतनाग में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

Anantnag

Anantnag Accident: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) जिले के कोकरनाग के डक्सुम क्षेत्र में एक वाहन के सड़क से लुढ़क जाने के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार, सूमो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JK03H9017 है, जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी और डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में मृतकों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष (पुलिसकर्मी) शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने हादसे के बारे में क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे की अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिसकर्मी इम्तियाज अहमद अपने पांच बच्चों और दो महिलाओं के साथ कार में सवार थे, जब उनका एक्सीडेंट किश्तवाड़-अनंतनाग रोड पर अराशान स्थान पर हुआ। इसके बाद उनकी गाड़ी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़े: देवर ने प्रेगनेंट भाभी संग रचाई शादी, अपनी बीवी की शादी में खुद बना बाराती, जानिए पूरा मामला

मृतक इम्तियाज किश्तवाड़ से अपने घर माडवा किश्तवाड़ लौट रहे थे, जहां वे पुलिस की ड्यूटी पर तैनात थे। इससे पहले सोमवार को, मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के जोजिला दर्रे पर भी एक सड़क हादसा हुआ था। एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से बेंगलुरू के तीन पर्यटकों की मौत हो गई थी, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Exit mobile version