News1India

KYC के नाम पर मुरादाबाद की महिला से ठगी, अकाउंट बंद होने का झांसा देकर बैंक से उड़ाए…

नई दिल्ली: मुरादाबाद में साइबर क्राइम से जुड़ी एक मामला सामने आया है। महानगर के थाना मझोला क्षेत्र निवासी कल्पना कुमारी से साइबर ठगी के जरिए तीन महीने पहले KYC पूरी न होने का झांसा देकर 48 हजार 960 रुपये उड़ा देने का मामला सामने आया है। शनिवार यानी आज 3 अगस्त को इस साइबर ठगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

48 हजार 960 रुपये ठगे जाने के बाद कल्पना कुमारी ने बताया कि SBI की केजीके कॉलेज की ब्रांच में उसका खाता है। इस खाते का युवती के पास क्रेडिट कार्ड है। बीती 13 अप्रैल को उसके नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया था कि वह क्रेडिट कार्ड कंपनी से बोल रहा है। उसने कल्पना कुमारी से बैंक खाते की KYC पूरी न होने की बात कही थी।

अगर जल्द KYC नहीं कराई गई तो आपका क्रेडिट कार्ड जल्द ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस काल के समाप्त होने पर आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। उसके दो मिनट बाद बैंक के टोल फ्री नंबर से आपके पास एक फोन आएगा। कॉलर को आपको OTP बताना होगा। इसके बाद आपकी KYC पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :- बंद नाली में 3 साल की बच्ची का शव मिलने से Ayodhya में मचा हड़कंप

इस फोन कॉल के बाद कल्पना कुमारी के पास एक ओटीपी आया और कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से एक कॉल आई, जिस पर कॉलर ने OTP पूछा और पीड़िता ने ओटीपी बता दिया। इसी दौरान उसके क्रेडिट कार्ड से किसी अंजान खाते में 48 हजार 960 रुपये ट्रांसफर हो गए। थाना मझोला इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया युवती की तहरीर के आधार पर मामले में आज आरोपित अज्ञात साइबर ठगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version