News1India

नहीं रहे टाइटैनिक फिल्म में कैप्टन स्मिथ का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता Bernard Hill

नई दिल्ली: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखी कर दने वाली ख़बर सामने आई है। साल 1997 में आई एक ऐसी फिल्म जिसे आज भी दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इस फिल्म से शायद आपके बचपन की भी यादें जुड़ी हुई होंगी। इस फिल्म का नाम है टाइटैनिक जी हां वही फिल्म जिसे देखकर आपकी आंखें भी कभी न कभी तो नम जरूर हुई होंगी! टाइटैनिक और लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी ब्लॉकबस्टर और कई अवॉर्ड जीतने वाली इन दोनों फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बर्नार्ड हिल (Bernard Hill) का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

बर्नार्ड हिल (Bernard Hill) की मौत ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री और बर्नार्ड हिल की सह-कलाकार बारबरा डिक्सन ने उनकी मौत की जानकारी शेयर की है।

बारबरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह बहुत दुख की बात है कि मैं बर्नार्ड हिल (Bernard Hill) के निधन को लेकर नोट लिख रही हूं। हमने जॉन पॉल जॉर्ज रिंगों और बर्ट, विली रसेल के शानदार शो 1974-1975 में एक साथ काम किया। वह सचुमुच एक शानदार अभिनेता थे, उनसे मिलना सौभाग्य की बात थी। आपकी आत्मा को शांति मिले बर्नार्ड हिल।

आपको बता दें, बर्नार्ड हिल की मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार बर्नार्ड हिल की मौत रविवार, 5 मई को हुई। बर्नार्ड हिल के निधन पर उनके फैंसों ने भी शोक जताया है। कई यूजर्स उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- साल 2022 में आधे चेहरे पर हुआ था पैरालाइज्ड, एक बार फिर दिखे Justin Bieber की आंखों में आंसू, आखिर क्या है असल वजह?

बर्नार्ड हिल ने साल 1997 की ऑस्कर विजेता फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका निभाई थी, जिसमें केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो ने अभिनय किया था। इस रोल के लिए उन्हें आज भी सराहा जाता है। उन्होंने द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स में किंग थियोडेन का किरदार निभाया था। बर्नार्ड ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। उन्होंने अपने 1983 के शो बॉयज़ फ्रॉम द ब्लैकस्टफ के लिए बाफ्टा पुरस्कार भी जीता था। बीबीसी ड्रामा सीरीज वुल्फ हॉल 2015 में भी उनका यादगार प्रदर्शन था।

Exit mobile version