88 साल की उम्र में अभिनेता Dharmendra ने बदला नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे!

धर्मेंद्र (Dharmendra) एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही बॉलीवुड की तरफ ध्यान जाता है। पहले भारत में बच्चों के नाम धर्मेंद्र बहुत रखे जाते थे। इसका एक कारण था

Dharmendra

नई दिल्ली: धर्मेंद्र (Dharmendra) एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही बॉलीवुड की तरफ ध्यान जाता है। पहले भारत में बच्चों के नाम धर्मेंद्र बहुत रखे जाते थे। इसका एक कारण था बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र। इस अभिनेता की दमदार एक्टिंग और लुक्स का हर कोई दीवाना था। 64 सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहे धर्मेंद्र ने अपने सभी फैंस को एक शॉकिंग न्यूज दी है।

88 साल का हो जाने के बावजूद भी धर्मेंद्र (Dharmendra) फिल्मों में काम कर रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू के 64 साल बाद धर्मेंद्र ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उन्होंने अपना ऑनस्क्रीन नाम बदल लिया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में धर्मेंद्र ने एक खास किरदार निभाया है।

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र शाहिद कपूर के दादा की भूमिका में नज़र आए हैं। इसी फिल्म के जरिए धर्मेंद्र ने अपने सभी फैंस को सरप्राइज दिया है।

ये भी पढ़ें :- अभिनेता Mithun Chakraborty अस्पताल में भर्ती

धर्मेंद्र ने अपना ऑनस्क्रीन नाम बदल लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 64 सालों से धर्मेंद्र (Dharmendra) के नाम पर क्रेडिट दिया जा रहा है लेकिन इस फिल्म में उन्हें धर्मेंद्र सिंह देओल के रूप में श्रेय दिया गया है। धर्मेंद्र का नाम धरम सिंह देयोल है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपना ऑनस्क्रीन नाम बदलकर धर्मेंद्र रख लिया। उन्होंने कभी भी अपना पूरा नाम इस्तेमाल नहीं किया। वह हमेशा धर्मेंद्र नाम का इस्तेमाल करते थे। अब उन्होंने फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में अपना पूरा नाम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसा करने की क्या वजह रही अभी इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

Exit mobile version