बेसन के साथ अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, स्किन होगी दमकती और निखरी

Home Remedies : बेसन एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है और इसे त्वचा की देखभाल के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Home Remedies : बेसन एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है और इसे त्वचा की देखभाल के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप बेसन में कुछ प्राकृतिक चीजें मिला सकते हैं.

Home Remedies दही और बेसन

बेसन में दही मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद हल्के हाथों से रगड़कर इसे धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।

Home Remedies नींबू और शहद

बेसन में एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। यह पेस्ट त्वचा की टैनिंग हटाने और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।

हल्दी और दूध

बेसन में चुटकी भर हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह त्वचा की रंगत निखारने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करता है।

एलोवेरा जेल

बेसन में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और उसे चमकदार बनाता है।

गुलाब जल

बेसन में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को तरोताजा करने के साथ ही उसे ग्लोइंग बनाता है। इन सभी मिश्रणों को आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत निखरेगी और प्राकृतिक ग्लो आएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

ये भी पढ़ें : Diesel कारों पर बड़ा फैसला, जानें भारत में बैन का नया नियम कब से होगा लागू?

Exit mobile version