12वीं फेल के बाद एक बार फिर से Vikrant Massey पर्दे पर मचाने वाले हैं धमाल, रिलीज हुआ द साबरमती रिपोर्ट का टीजर

12वीं फेल जैसी शानदार फिल्म के बाद एक बार फिर से अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। साल 2023 विक्रांत मैसी के लिए बेहद खास रहा।

Vikrant Massey

Vikrant Massey

नई दिल्ली:12वीं फेल जैसी शानदार फिल्म के बाद एक बार फिर से अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। साल 2023 विक्रांत मैसी के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म 12वीं फेल न सिर्फ दर्शकों को पसंद आई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey)  ने IPS ऑफिसर मनोज शर्मा का किरदार निभाया था। 12वीं फेल मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष पर आधारित थी। इस फिल्म के लिए विक्रांत को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अब विक्रांत दर्शकों के सामने एक अलग विषय लेकर आ रहे हैं। विक्रांत मैसी आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नज़र आएंगे। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

विक्रांत ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 22 साल पहले गोधरा रेलवे स्टेशन पर जलती हुई ट्रेन में 59 लोगों की जान चली गई थी। हम उन सभी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही द साबरमती रिपोर्ट का टीज़र भी शेयर कर रहा हूं, जो 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको बता दें, इस फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक न्यूज चैनल के एंकर की भूमिका निभा रहे हैं। टीजर में विक्रांत गोधरा केस की ख़बर देते हुए इस घटना को हादसा या दुर्घटना मानने को तैयार नहीं हैं और इसी वजह से वह काफी परेशान नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म रंजन चंदेल ने निर्देशित की है।

ये भी पढ़ें :- सोशल मीडिया पर मां को प्यार से चूमते हुए Salman Khan का वीडियो देख, लोगों ने कहा बेटा हो तो ऐसा

शोभा कपूर और एकता कपूर की निर्मित है। फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। 3 मई 2024 को फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब देखना ये होगा क्या 12वीं फेल की तरह ही इस फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलता है या नहीं।

Exit mobile version