नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी को लेकर हर एक दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा करीब 7 सालों से जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी आने वाली 23 जून को बताई जा रही है, लेकिन इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, जिसे लेकर सोनाक्षी के सभी फैंस के बीच एक कंफ्यूजन बनी हुई है।
लेकिन अब दोनों की शादी (Sonakshi Sinha) को लेकर ये पक्का हो गया है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस बात की पुष्टि सोनाक्षी सिन्हा के मामा पहलाज निहलानी ने कर दी है।

पहलाज निहलानी, सिन्हा परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। वे साल 1977 से शत्रुघ्न सिन्हा के गहरे दोस्त हैं। इसके चलते सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) उन्हें मामा मानती है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर पहलाज निहलानी ने कहा, मैं सोनाक्षी का मामा हूं। उन्हें और जहीर को आशीर्वाद। वे आखिरकार शादी कर रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
ये भी पढ़ें :- पति राज कौशल की मौत के तीन साल बाद पत्नी Mandira Bedi का छलका दर्द कहा, बच्चों के लिए करना पड़ा…
जब एक्ट्रेस की शादी को लेकर पहलाज निहलानी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, आजकल के बच्चे अपने निर्णय खुद लेते हैं। इसलिए परिवार को खुश होना चाहिए। जरूरी बात ये है कि कपल को शादीशुदा जिंदगी जीनी है। उन्हें एक दूसरे के साथ रहना है। सोनाक्षी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल दोनों मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी के डिजिटल कार्ड की काफी चर्चा हुई थी। इंडस्ट्री के कई लोग इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।










