फिल्मों के बाद अब राजनीति में हाथ आजमाएंगी माधुरी दीक्षित!

आपने कई फिल्मी सितारों को राजनीति में भी हाथ आजमाते हुए देखा होगा। राजनीतिक गलियारों में कुछ सेलेब्स सफल रहे तो कुछ को वापस बॉलीवुड में लौटना पड़ा।

Madhuri Dixit

नई दिल्ली: आपने कई फिल्मी सितारों को राजनीति में भी हाथ आजमाते हुए देखा होगा। राजनीतिक गलियारों में कुछ सेलेब्स सफल रहे तो कुछ को वापस बॉलीवुड में लौटना पड़ा। कई सालों से हम स्टार्स के राजनीति में कदम रखने और चुनाव लड़ने की ख़बरों को सुनते आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक नई ख़बर सामने आई है।

जी हां बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, माधुरी काफी वक्त से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं।

इसका हालिया सबूत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए सेमीफाइनल मैच के दौरान देखा गया। इस मुकाबले के दौरान माधुरी दीक्षित मैदान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के साथ नज़र आईं। इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता आशीष शेलार भी दिखे।

ये भी पढ़ें :- सुशांत सिंह से ब्रेकअप को लेकर अंकिता ने बताया सच बोली ढाई साल तक इंतजार करने के बाद…

इन नेताओं के साथ माधुरी को देखे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में माधुरी दीक्षित के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें, माधुरी दीक्षित ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वो अगर चुनाव लड़ेंगी तो किस पार्टी का दामन थामेंगी।

Exit mobile version