Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद क्या अब MS Dhoni लेने जा रहे हैं आईपीएल से संन्यास?

23 दिसंबर साल 2004 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर आज जो मुकाम हासिल किया है वो

Neel Mani by Neel Mani
May 13, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
513
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 23 दिसंबर साल 2004 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर आज जो मुकाम हासिल किया है वो हर खिलाड़ी को नहीं मिल पाता। दुनियाभर में आज इस खिलाड़ी के फैंस मौजूद हैं, जो उन्हें काफी प्यार करते हैं। धोनी टीम इंडिया के एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ भारत को दूसरा वर्ल्ड कप जिताया, बल्कि कई ऐसी उपलब्धियां भी दिलाई, जिसे टीम इंडिया कई सालों से हासिल नहीं कर पाई थी।

चाहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट रहा हो या फिर आईपीएल इस खिलाड़ी का परफॉर्मेंस शुरू से ही लोगों को पसंद आता रहा है। धोनी (MS Dhoni) 42 साल के हो चुके हैं और अब भी आईपीएल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं। आने वाली 7 जुलाई को धोनी 43 साल के हो जाएंगे, लेकिन अब उन्हें लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद आईपीएल से भी रिटायरमेंट लेने की ख़बरें जोरों से चल रही है। इसका एक संकेत 12 मई को आईपीएल के मुकाबले में भी देखने को मिला।

RELATED POSTS

Ravindra Jadeja and Sanju Samson

IPL 2026: CSK और RR ने किया बड़ा ऐलान, जडेजा और संजू का धमाकेदार स्वैप

November 15, 2025

CSK में Sanju Samson की एंट्री तय! चेन्नई देगी राजस्थान को दो बड़े खिलाड़ी

November 10, 2025

राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए शानदार मुकाबले में चैन्नई को जीत मिली। इस मुकाबले को चैन्नई के घरेलू स्टेडियम चेपॉक में खेला गया। इसी बीच इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिससे धोनी (MS Dhoni) के फैंस में थोड़ी मायूसी देखने को मिली। आपको बता दें, आईपीएल के इस सीजन यानी सीजन 17 में चैन्नई की टीम अपने घर यानी चेपॉक स्टेडियम में इस लीग का आखिरी मुकाबला खेल रही थी। इस मैच के बाद 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स के साथ चैन्नई की टीम को आईपीएल का अगला मुकाबला खेलना है।

लेकिन इससे पहले चेपॉक में खेले गए मैच में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकले तेज होती हुई दिखी। अब ये भी जान लीजिए कैसे? राजस्थान और चैन्नई के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले यानी टॉस से ठीक पहले चैन्नई फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक खास अपील की। बस इसी के साथ धोनी के सन्यास लेने की ख़बरें तेज होने लगी। अब ये भी जान लीजिए इस अपील में आखिर क्या कहा गया था। मैच खत्म हो जाने के बाद दर्शकों से स्टेडियम न छोड़कर जाने के लिए कहा गया था। इसी के साथ ये भी कहा, गया था कि मैच खत्म होने के बाद कुछ खास होने वाला है।

ये भी पढ़ें :- एक बार फिर IPL में थर्ड अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, जानें कौन सा डिसीजन रहा गलत!

फ्रेंचाइजी के इसी पोस्ट के बाद से ये अंदाजा लगाया जाने लगा था कि शायद महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल से अपने रिटायरमेंट लेने की अनाउंसमेंट करेंगे। मगर राजस्थान को हराकर चैन्नई की टीम का यहां दूसरा ही नजारा देखने को मिला। चैन्नई की टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की तरफ से लैप ऑफ ऑनर किया। यानी स्टेडियम के चक्कर लगाए। इसी के साथ धोनी ने पूर्व प्लेयर सुरेश रैना के साथ मिलकर मैच देखने आए दर्शकों का आभार जताते हुए उन्हें पीले रंग की बॉल गिफ्ट की। लैप ऑफ ऑनर से पहले धोनी समेत टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल भी पहनाया गया।

Tags: Chennai Super Kingsipl 2024ms dhoni
Share205Tweet128Share51
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

Ravindra Jadeja and Sanju Samson

IPL 2026: CSK और RR ने किया बड़ा ऐलान, जडेजा और संजू का धमाकेदार स्वैप

by Kanan Verma
November 15, 2025

IPL 2026 से पहले क्रिकेट जगत में सबसे बड़ा ट्रेड फाइनल हो गया है। रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स (RR)...

CSK में Sanju Samson की एंट्री तय! चेन्नई देगी राजस्थान को दो बड़े खिलाड़ी

by Kanan Verma
November 10, 2025

Chennai Super Kings (CSK) और  Rajasthan Royals (RR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड...

MS Dhoni

सिर्फ धोनी ही कहलाएंगे ‘कैप्टन कूल’, रजिस्टर्ड कराया ट्रेडमार्क

by Gulshan
June 30, 2025

MS Dhoni : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब कानूनी रूप से अपने प्रसिद्ध उपनाम ‘कैप्टन कूल’ के स्वामी...

MS Dhoni

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में CSK का झंडा बैन! धोनी फैन्स में गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला ?

by Gulshan
May 26, 2025

MS Dhoni : रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जोरदार...

IPL 2025

धोनी का बड़ा प्लान.. क्या IPL 2025 के बाद लेंगे संन्यास? सामने आया नया संकेत

by Akhand Pratap Singh
May 17, 2025

(विशाल सारस्वत) नोएडा डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर को लेकर एक बार फिर चर्चाओं...

Next Post
up-lok-sabha-election-2024-within-40-minutes-of-voting-starting-in-kannauj-a-flurry-of-complaints-sp-made-these-allegations

UP Lok Sabha Election 2024: वोटिंग शुरू होने के चंद मिनटों में सपा ने लगाई शिकायतों की झड़ी, कन्नौज में तो...

Axar Patel

आरसीबी के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में किन वजहों से मिली हार, Axar Patel ने इन कारणों को बताया खास!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version