रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM Modi की जीत के बाद लगा बधाइयों का तांता, इन ग्लोबल लीडर्स ने दी शुभकामनाएं

by Rajni Thakur
जून 5, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, देश, विदेश
after-pm-modi-victory-in-lok-sabha-election-2024-there-was-a-flood-of-congratulations-these-global-leaders-gave-their-best-wishes
Share on FacebookShare on Twitter

Wishes to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। मालदीव जैसे पड़ोसी देशों के अलावा इजरायल, यूक्रेन, इटली और जमैका जैसे देशों के नेताओं ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने दी बधाई

पीएम मोदी को बधाई देते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने कहा कि “मैं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को उसकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को दर्शाता है। पड़ोसी के रूप में श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तैयार है।”

RELATED NEWS

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अगस्त 2, 2026
Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

अगस्त 2, 2026

I extend my warmest felicitations to the @BJP4India led NDA on its victory, demonstrating the confidence of the Indian people in the progress and prosperity under the leadership of PM @narendramodi. As the closest neighbour Sri Lanka looks forward to further strengthening the…

— Ranil Wickremesinghe (@RW_UNP) June 4, 2024

यह भी पढ़ें : PM Modi Resigns: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पूरे मंत्रीमंडल के साथ पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा

ताइवानी राष्ट्रपति ने दी PM Modi को बधाई

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते (Lai Ching-te) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में उनकी लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच “तेजी से बढ़ते” संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में भारत-ताइवान सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। “प्रधानमंत्री @narendramodi को उनकी चुनावी जीत पर मेरी हार्दिक बधाई। राष्ट्रपति लाई ने एक्स पर पोस्ट किया, “हम तेजी से बढ़ती ताइवान-भारत साझेदारी को बढ़ाने, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में हमारे सहयोग का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं, ताकि इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान दिया जा सके।”

My sincere congratulations to Prime Minister @narendramodi on his election victory. We look forward to enhancing the fast-growing #Taiwan–#India partnership, expanding our collaboration on trade, technology & other sectors to contribute to peace & prosperity in the #IndoPacific.

— 賴清德Lai Ching-te (@ChingteLai) June 5, 2024

यह भी पढ़ें : 8 जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, आज सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

जेलेंस्की ने भी बीजेपी की जीत पर PM Modi को दी बधाई

इसके अलावा, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने भी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। एक्स पर अपने पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा कि “मैं भारत के विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफलतापूर्वक आयोजन का अभिवादन करता हूँ। भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री ,नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व वाला एन.डी.ए को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। मुझे हमारे देशों के बीच निरंतर सहयोग की उम्मीद है।”

मैं भारत के विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफलतापूर्वक आयोजन का अभिवादन करता हूँ। भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री @NarendraModi, भारतीय जनता पार्टी और उनके नेतृत्व वाला एन.डी.ए को हार्दिक शुभकामनाएँ।

मैं भारत के लोगों के लिए शांति और…

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 5, 2024

इन देशों ने भी PM Modi को दी बधाई 

लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu), इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni), सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग (Lawrence Wong), नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड उर्फ पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal), मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ (Pravind Jugnauth), मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू (Mohamed Muizzu) ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।

2024 के लोकसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को हुई। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने इस बार 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की तुलना में काफी कम है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूती दिखाई है। INDIA ब्लॉक ने सभी दावों को झुठलाते हुए 230 का आंकड़ा पार किया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन में अन्य दलों, मुख्य रूप से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडी(यू) और चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी के समर्थन के साथ तीसरा कार्यकाल हासिल किया है। 8 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे और देश की बागडोर फिर से संभालेंगे।

यह भी पढ़ें : NEET UG की परीक्षा में छात्रों ने बनाया रिकॉर्ड, 67 परीक्षार्थियों ने हासिल की AIR 1

Share198Tweet124Share50

Rajni Thakur

Related Posts

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

Patna DRI Action: पटना में ट्रेन से पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही DRI के उड़ गए होश, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

  Patna DRI Action: पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थईस्ट...

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन...

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

Historic Knock: 91 गेंदों में 233 रन! अभिषेक शर्मा का तूफान, 25 छक्कों से वनडे क्रिकेट में मचाया बवाल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Historic Knock : भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

Youtubers Wife Dispute: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में किया परेशान, रितिका ने चीटिंग के सबूत दिखाने का दिया चैलेंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Dispute Escalates: यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल तथा उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहा विवाद अब...

Next Post
सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ फोटो शेयर कर Janhvi Kapoor ने लिखी ये बड़ी बात!

सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ फोटो शेयर कर Janhvi Kapoor ने लिखी ये बड़ी बात!

ganja found in train,Nagpur RPF,RPF actio

Breaking News : विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मिला 13 किलो गांजा  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist