Site icon News1India

यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम योगी ने नए मंत्रियों को दी बधाई

यूपी PHOTO

लखनऊ। यूपी की बीजेपी सरकार में 5 मार्च यानी आज कैबिनेट विस्तार किया गया है. कैबिनेट विस्तार में 4 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ये कैबिनेट विस्तार काफी अहम माना जा रहा है. सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. यूपी की बीजेपी सरकार में ओपी राजभर, सुनील शर्मा, अनिल कुमार और दारा सिंह चौहान मंत्री बनाया गया है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स के जरिए नए मंत्रियों को बधाई दी है.

यह भी पढ़ें- यूपी कैबिनेट विस्तार पूरा, मंत्रिमंडल में शामिल किए गए राजभर समेत 4 नेता

सीएम योगी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं

बता दें कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लिखा कि, ‘ उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं! ‘

लोस चुनाव से पहले बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में कैबिनेट विस्तार पूरा हो गया है. यूपी की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार है. राजभवन में आयोजित समारोह में चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी से लौटे दारा सिंह चौहान का नाम शामिल है. विधायक अनिल कुमार को भी मंत्री बनाया गया. साहिबाबाद से भाजपा विधायक सुनील शर्मा को भी मंत्री पद दिया गया है. देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले यूपी (80) में मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है. कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसका असर आगामी चुनाव में बीजेपी के हित में पड़ेगा.

यह भी देखें- UP Police Paper Leak : पेपर लीक मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई… | CM Yogi

Exit mobile version