यूक्रेन को अब आर्थिक सहयोग करेगा अमेरिका, 150 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा

यूक्रेन को अब आर्थिक सहयोग करेगा अमेरिका, 150 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका का झुकाव हमेशा यूक्रेन की तरफ देखा गया। अमेरिका का यह सहयोग अब खूल के सामने आ रहा है। दरअसल अमेरिका ने एक बार फिर से यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की है। अमेरिका के इस नए पैकेज में तोपखाने और छोटे हथियारों के गोला-बारूद के साथ-साथ युद्ध में टैंक रोधी हथियार भी शामिल हैं। ज्ञात हो की रूस ने यूक्रेन पर फरवरी 2022 को आक्रमण किया था जिसके बाद से अमेरिका कीव को लगातार सहायता कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिका यूक्रेन को अब तक लगभग 43.9 बिलियन डॉलर की मदद कर चुका है।

यूक्रेन के सहायता से विरोध के स्वर

अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दी जा रही इस मदद को लेकर उसके अपने घर में ही विवाद हो रहा है। लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।  पेंटागन ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के लिए यह नवीनतम पैकेज पूर्व वित्तीय वर्षों के दौरान यूक्रेन के लिए पहले से अधिकृत सहायता का उपयोग करता है। पेंटागन ने अपने बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन ने कांग्रेस से अतिरिक्त फंडिंग पारित करके यूक्रेन के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का आह्वान किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूक्रेन के पास रूस की पसंद के क्रूर युद्ध के खिलाफ खुद को बचाने के लिए आवश्यक चीजें मौजूद रहें।

ये भी पढे; भारत में इजरायली दूतावास के पास धमाका , CCTV के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन

अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए समन्वय

उधर यूक्रेन की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर जोड़ दे रहा है। रूस का यूक्रेन पर आक्रमण के बाद कीव का समर्थन करने के लिए अमेरिका ने गठबंधन बनाया और दर्जनों देशों से सहायता का समन्वय किया है। जिसे कई देशों का समर्थन भी प्राप्त है।

Exit mobile version