Site icon News1India

India-Canada विवाद के बीच ट्रूडो ने अपने नागरिकों के लिए जारी की खास एडवाइजरी, ये कहा

India-Canada विवाद photo

नई दिल्ली। कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के हत्या के बाद से दोनों देशों के रिश्ते तल्क होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस साल जून में ही खालिस्तानी समर्थक की हत्या हुई थी. अब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी की है.

भारत में रह रहे कनाडाई सतर्क रहें

कनाडा सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत और कनाडा के बीच चल रही तल्खी को लेकर सोशल मीडिया विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और कनाडा के प्रति कुछ नकारात्मक भावनाएं देखने को मिल रही है. ऐसे में भारत में रह रहे कनाडाई नागरिक से निवदेन हैं कि वो जहां भी हैं वहां पर सतर्क और सावधानी से रहें.

ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: संसद का विशेष सेशन होगा ‘खास’, 4 बिल, 4 बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा, लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

यहां से हुई थी मामले की शुरुआत

बता दें कि ये पूरा मामला साल 2022 में पंजाब के भारसिंहपुर गांव में एक हिंदू पुजारी की हत्या से शुरु हुआ था. इस हत्या की साजिश का आरोप खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर पर लगाते हुए एनआईए ने उसपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. जल्द ही वो गिरफ्तार हो सकता था.

18 जून को निज्जर की हत्या

खालिस्तानी टाइगर फोर्स के के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के एक गुरुद्वारे के सामने 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके कई महीनों बाद कनाडाई पीएम जस्टिन टूडो ने 18 सितंबर यानी सोमवार को हत्याकांड को लेकर भारत पर आरोप लगाया था.

जी-20 में भी उठा था मुद्दा 

 

कनाडा के पीएम ने भारत में हुए दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पीएम मोदी से सीधे तौर पर बात की और प्रधानमंत्री मोदी ने भी कनाडा में बढ़ रहे भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में जस्टिस टूडो के सामने गहरी चिंता जताई थी.

Exit mobile version