Amrit Udyan : आज राष्ट्रपति भवन में उद्यान उत्सव 2024 की शुरुआत, जानिए कैसें लें हिस्सा

नई दिल्ली। आज से Amrit Udyan  उत्सव 2024 की शुरुआत हो रही है। जिसके अंतर्गत आम जनता के लिए अमृत उद्यान 2 फरवरी, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक जनता के लिए खुला रहेगा। करीब 15 एकड़ के विशाल विस्तार में फैले इस उद्यान में कई आकर्षण के केंद्र है। जिसे देखने के लिए प्रतिवर्ष पुष्प उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन विजिटर्स के लिए मुख्य आकर्षण होते है। अमृत उद्यान को राष्ट्रपति भवन की आत्मा कहा जाता है।

Amrit Udyan उत्सव में फूलों का उत्सव

इस वर्ष Amrit Udyan में  इस उत्सव के नए संस्करण में आगंतुकों के लिए ट्यूलिप, डैफोडिल्स, एशियाई लिली, ओरिएंटल लिली और कई अन्य दुर्लभ मौसमी फूलें आकर्षण केंद्र होंगे। इसके साथ साथ मुख्य आकर्षण ट्यूलिप के सुंदर पुष्प पैटर्न और गुलाब की 100 से अधिक किस्में भी होंगी। इसके साथ साथ बच्चों के लिए विशेष क्यूरेटेड गार्डन, फूड कोर्ट आदि की उपलब्धता भी रहेगी।

तस्वीरों में देखिए Amrit Udyan

Amrit Udyan : आज राष्ट्रपति भवन में उद्यान उत्सव 2024 की शुरुआत, जानिए कैसें लें हिस्सा
सर्कुलर गार्डन
वर्टिकल गार्डन
क्यूरेटेड गार्डन,
ट्यूलिप

सोमवार को बंद रहेगा

पर्यटक 2 फरवरी, 2024 से 31 मार्च, 2024 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे बजे तक बगीचों का दौरा कर सकते हैं। अमृत उद्यान मे प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। उद्यान सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टी के दिन बंद रहेगा। इस दौरान कुछेक दिन उद्यान केवल चुनिंदा विविध समूहों की विशेष यात्राओं के लिए ही खुला रहेगा, जिसकी जानकारी पर्यटकों को उनके बुकिंग के दौरान मिल जाएगी। पर्यटकों को उद्यान में प्रवेश के आधिकारिक वेबसाईट से बुकिंग कर सकते हैं।

Exit mobile version