News1India

Anant राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड की मशहूर सिंगर कैटी पेरी ने लगाए चार चांद

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत-राधिका की शाही शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, लेकिन इससे पहले दोनों की दूसरी प्री-वेडिंग की काफी चर्चा हो रही है।

29 मई से शुरू हुआ अनंत (Anant Ambani) राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग सफर इटली से लेकर फ्रांस तक चलेगा। आज इस प्री-वेडिंग का आखिरी दिन है। ऐसे में अनंत और राधिका के इस दूसरे प्री-वेडिंग के कुछ वीडियो सामने आए हैं।

अंबानी फैमिली की इस क्रूज पार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की है। कल यानी 31 मई को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट की दूसरे प्री-वेडिंग में तीसरे दिन वर्ल्ड फेमस अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी ने परफॉर्म किया। कैटी पेरी ने फ्रांस के कान्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में अंबानी के मेहमानों को अमेरिकी गायिका कैटी पेरी की धुन पर डांस करते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटी पेरी ने इस परफॉर्मेंस के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें :- Megan Fox ने सोशल मीडिया पर लगाई आग ब्वॉयफ्रेंड Machine Gun के साथ काफी क्लोजी होती दिखीं एक्ट्रेस  

आपको बता दें, इससे पहले अनंत-राधिका के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल समेत कई बड़े नामी स्टार नज़र आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में आज यानी शनिवार को 800 मेहमान इटली के पोर्ट सिटी पोर्टफिनो पहुंचेंगे।

Exit mobile version