• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 29, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

फिर लौट आया कोरोना का कहर, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए घर में रहने की सलाह

भारत में एक बार फिर कोविड-19 का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में आंध्र प्रदेश सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसी कारण 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहने की सख्त सलाह दी गई है।

by Gulshan
May 23, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
0
COVID 19
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

COVID 19 : देश में एक बार फिर कोविड-19 का खतरा गहराता जा रहा है। इस बढ़ते संकट को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने सतर्कता बरतते हुए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इस दिशा-निर्देश में खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सख्त सलाह दी गई है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि संक्रमण की चपेट को रोकने और पहले जैसी गंभीर स्थिति से बचने के लिए सार्वजनिक आयोजनों जैसे धार्मिक सभाएं, सामाजिक कार्यक्रम, पार्टियां और अन्य भीड़भाड़ वाले आयोजनों से परहेज जरूरी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर कोविड दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया गया है।

Related posts

Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025

बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष हिदायतें

बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं कोविड के संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील मानी जाती हैं, इसलिए उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। एडवाइजरी में कहा गया है कि ये लोग घर पर ही रहें और बिना ज़रूरत बाहर न निकलें। इसके अलावा, नियमित रूप से हाथ धोने, खांसते या छींकते समय मुंह को ढंकने और आंख, नाक या मुंह को छूने से बचने की सलाह दी गई है। ऐसे स्थानों पर जहां संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है या हवा का संचार कम है, वहां मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने मदद से किया इनकार, यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी…

एडवाइजरी में संक्रमण के संभावित लक्षणों की भी जानकारी दी गई है—जैसे बुखार, ठंड लगना, खांसी, थकावट, गले में खराश, स्वाद या गंध का कम होना, सिरदर्द, बदन दर्द, बहती या बंद नाक, उल्टी या दस्त। यदि इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराना जरूरी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच के ज़रिए संक्रमित मामलों की शीघ्र पहचान और आइसोलेशन संभव है, जो संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जो लोग हाल ही में कोविड-प्रभावित देशों से यात्रा कर लौटे हैं, उन्हें भी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है।

सरकार ने बर्ती सतर्कता

हालात अगर और बिगड़ते हैं तो उनसे निपटने के लिए सरकार ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को मास्क, पीपीई किट और ट्रिपल-लेयर मास्क की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
हालांकि भारत सहित कुछ एशियाई देशों में संक्रमण के मामले फिर से सामने आए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।

क्या कहते हैं ताजा आंकड़े ? 

19 मई 2025 तक, भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या केवल 257 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और समय रहते उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह, सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संक्रमण के दोबारा फैलाव को रोकने की दिशा में एक एहतियाती कदम है।

Tags: Covid 19
Share196Tweet123Share49
Previous Post

बांग्लादेश में राजनीतिक भूकंप: अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस इस्तीफे की तैयारी में, सेना और जनता दोनों से बढ़ा दबाव

Next Post

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

Gulshan

Gulshan

Next Post
सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

Landslide in j&K: बारिश और भूस्खलन से तबाही,वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, अब तक हुई कितने श्रद्धालुओं की मौत

August 28, 2025
UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

UP T20 League: अक्षय दुबे की बिजली जैसी स्टंपिंग ने सबको किया हैरान,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 93 रनों से हराया

August 28, 2025
UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

August 28, 2025
Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

August 28, 2025
Izhar Ali

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

August 28, 2025
Sambhal

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

August 28, 2025
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version