News1India

Arti Singh की शादी का कार्ड है बेहद शानदार, कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

नई दिल्ली: अपनी कॉमेडी से लोगों के हंसी के ठहाके छुड़ा देने वाले कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक के घर अब जल्द ही शहनाई बजने वाली है। आप सोच रहे होंगे कि कृष्णा ने तो कश्मीरा शाह से पहले ही शादी कर रखी है। फिर अब कौन सी शहनाई बजने वाली है। अरे भई पहले पूरी बात तो सुन लीजिए। ये शहनाई कृष्णा के लिए नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन आरती सिंह (Arti Singh) के लिए बजने वाली है। आरती सिंह वही हैं जो बिग बॉस के सीजन 13 में नज़र आई थीं।

इस रियलिटी शो में उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छे बांड में देखा गया था। आरती सिंह (Arti Singh) आने वाली 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस शादी की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही हैं। इसी को लेकर आरती सिंह की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर आरती सिंह की शादी के कार्ड की झलक लोगों के साथ शेयर की।

ये भी पढ़ें :- Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के बाद, फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई से धमकी, इस बार गाजियाबाद से जुड़े तार!

भारती और उनके बेटे गोला आरती सिंह (Arti Singh) की शादी के कार्ड की झलक अपने सभी फैंस को दिखाते हुए नज़र आए। एक सफेद बड़े बॉक्स में सुनहरे रंग से आरती और दीपक के नाम के पहले अक्षर नज़र आए। शेयर किए गए वीडियो में भारती गोल से आरती की शादी के कार्ड को ओपन करने के लिए कहती हैं। गोला उसे ओपन करता है, जिसके कस्टमाइज्ड बॉक्स में चॉकलेट भी भरी होती हैं। चॉकलेट देख गोला की खुशी का ठिकाना नहीं होता। सोशल मीडिया पर भारती का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Exit mobile version