Site icon News1India

Assam Gang Rape: कोलकाता के बाद अब असम में हुआ नाबालिग के साथ गैंगरेप, ऐक्शन में असम सरकार

Assam Gang Rape

Assam Gang Rape: असम के नागांव जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Assam Gang Rape) की घटना सामने आई है। आरोप है कि गुरुवार शाम जब लड़की ट्यूशन से घर लौट रही थी, तब इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। स्थानीय निवासियों और विभिन्न संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद की मांग की है।

14 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप 

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय पीड़िता को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में पाया गया। यह घटना गुरुवार शाम सात बजे की है। पुलिस ने पीड़िता को नागांव मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

नागांव के एसपी स्वप्निल डेका ने बताया कि पीड़िता का बयान महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया है। लड़की के अनुसार, तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक सबूत भी इकट्ठे कर लिए हैं और मामले पर तेजी से काम कर रही है।

यह भी पढ़े: Abbas Ansari को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या जमानत के बाद जेल से आएंगे बाहर?

हिमंता बिस्वा ने घटना पर क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है। उन्होंने डीजीपी को घटनास्थल पर जाने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सीएम हिमंता ने लिखा कि इस भयावह घटना ने हमारी सामूहिक अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उन्होंने अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने का वादा किया और कहा कि ऐसे राक्षसों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Exit mobile version