Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, 10 लोग घायल

at-least-ten-people-were-injured-in-a-cylinder-blast-in-mumbai-chembur-area-on-wednesday

Mumbai Cylinder Blast: गुरुवार को मुंबई के चेंबूर इलाके में एक जोरदार धमाका हुआ। दरअसल, चेंबूर की एक बिल्डिंग में LPG सिलेंडर फटने की वजह से ये ब्लास्ट हुआ। घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं। गनीमत रही की आग ज्यादा नहीं फैली।

मुंबई (Mumbai) फायर ब्रिगेड ने बताया कि गुरुवार को मुंबई के जोर इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट (LPG Cylinder Blast) में कम से कम दस लोग घायल हो गए। बता दें कि घटना में संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है। चेंबूर के गिडवानी रोड में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के तारों और लकड़ी के फर्नीचर तक ही आग सीमित थी। फिलहाल घायलों को शहर के गोवंडी शताब्दी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग मौके पर

Exit mobile version