Ayesha Takia : सर्जरी कराकर बुरी फंसी ‘टार्ज़न द वंडर कार’ की एक्ट्रेस, लोग बोले चहरे का क्या कर डाला

"वॉन्टेड" में अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया आपको याद ही होंगी। हाल ही में, एक्ट्रेस अपने बदलते लुक के कारण काफी ट्रोल हो रही हैं।

Ayesha Takia, Ayesha Takia viral video, Ayesha Takia new look, Ayesha Takia weird loo

Ayesha Takia : आयशा टाकिया, जिन्होंने ‘टार्ज़न द वंडर कार’, ‘सलाम-ए-इश्क़’, और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों में अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता था, अब एक बार फिर अपने बदलते लुक की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्मों से लंबे समय तक दूर रहने के बाद, आयशा अपने नए लुक के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। सलमान खान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस का नया लुक देखकर लोग हैरान हैं और जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया पहले भी अपने बदलते लुक के कारण ट्रोल हो चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने नए लुक में कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिनकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इन वीडियोज में आयशा का लुक इतना बदल चुका है कि उन्हें एक नजर में पहचानना मुश्किल हो रहा है। उनके नए लुक को देखकर लोग दंग रह गए हैं और अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Stree 2 दनादना मेकर्स की तिजोरी को भरने में जुटी, जानें सात… 

सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ में आयशा टाकिया को दर्शकों ने खूब सराहा था। लेकिन अब उनके वायरल वीडियो में लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं, जबकि एक समय पर वह दर्शकों की प्रिय एक्ट्रेस थीं। इस बदलते लुक के चलते अब नेटिजन्स उनके नए वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और विभिन्न तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Exit mobile version